National Doctor's Day 2024: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, बंगाल-बिहार से क्या है इसका कनेक्शन

Published : Jul 01, 2024, 07:41 AM ISTUpdated : Jul 01, 2024, 07:42 AM IST
National Doctors Day

सार

नेशनल डॉक्‍टर्स डे का सेलिब्रेशन 1 जुलाई को हर साल किया जाता है। फेमस डॉक्टर, एकेडमिक्स और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म तीथी के दिन मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद सभी डॉक्टर्स को सम्मान देना होता है।

हेल्थ डेस्क. डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। वो लोगों को जीवनदान देते हैं। किसी भी महामारी में वो खुद की जान को जोखिम में डालकर दिन रात मरीजों की देखभाल करते हैं। उनकी जान बचाते हैं। कोरोना का वो दौर याद है जब लोग अपने घरों में बंद थे तब डॉक्टर्स अस्पताल में पेशेंट का इलाज कर रहे थे। मरीजों को अपनी फैमिली समझने वाले और उनकी जिंदगी को अंतिम समय तक बचाने की कोशिश करने वाले डॉक्टर्स को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (national doctors day 2024) मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।

नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास (National Doctors Day History 2024)

डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में सबसे पहले डॉक्टर्स डे 1991 में सेलिब्रेट किया था। बंगाल के सीएम पद पर काम कर चुके डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने हेल्थकेयर सिस्टम में एक बड़ा योगदान दिया था। उनके जन्मदिन पर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में इनका जन्म हुआ था। उन्होंने यादवपुर राजयक्ष्मा अस्पताल, चित्तरंजन सेवा सदन फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रेन, कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, विक्टोरिया कॉलेज और चित्तरंजन कैंसर हॉस्पिटल खोलने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जरूरतमंदों से नहीं लेते थे फीस

इतना ही नहीं कहा जाता है कि अपने खाली वक्त में वो लोगों का इलाज बेहद ही कम फीस में करते थे। जरूरतमंद से पैसे भी नहीं लेते थे। मेडिकल स्‍टाफ न होने पर नर्स का काम भी वो खुद कर लिया करते थे। मेडिकल जगत में उनका योगदान आज तमाम डॉक्टर्स के लिए प्रेरणा का काम करता है।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 1976 में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा था। इतना ही नहीं उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की घोषणा की गई थी।

क्या है इस दिन का महत्व

इस दिन डॉक्टर्स को सम्मान दिया जाता है। कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अस्पतालों में डॉक्टर्स को सम्मानित करने के लिए इवेंट का आयोजन किया जाता है।कई जगहों पर मुफ्त शिविर और मुफ्त में स्क्रीनिंग की सुविधा दी जाती है।

क्या है इस बार का थीम ( National Doctors Day  2024 Theme)

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2024 की थीम इस साल 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' है। यह थीम डॉक्टर द्वारा अपने दैनिक अभ्यास में किए जाने वाले समर्पण पर जोर देती है। डॉक्टर्स अपने पूरे जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह उनके काम की सराहना और मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान करती है।

और पढ़ें:

सारा तेंदुलकर की ग्लास स्किन का राज,PCOS पर होने पर यूं रखा ख्याल

मां-बेटी के IVF से हुए जुड़वां, जानें In-Vitro Fertilisation के 6 कारण

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी
गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत