
हेल्थ डेस्क: सुंदर दिखने के लिए लोग ना जाने क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने से भी परहेज नहीं करते हैं। पिछले कुछ सालों में सिर्फ सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी प्लास्टिक सर्जरी करने का ट्रेंड खूब बढ़ गया है। जोखिमों के बावजूद लोग प्लास्टिक सर्जरी करवाने से परहेज नहीं करते है। प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ही हर साल 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे मनाया जाता है। इसे 2021 में राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मनाया गया था, लेकिन 2022 से इसका आयोजन वैश्विक स्तर पर किया जाने लगा। आइए आज प्लास्टिक सर्जरी डे पर हम आपको बताते हैं प्लास्टिक सर्जरी कराने के कुछ साइड इफेक्ट।
क्या होती है प्लास्टिक सर्जरी
सबसे पहले तो ये जान लें कि प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। प्लास्टिक सर्जरी से शरीर के विभिन्न अंग जैसे होंठ, नाक, ब्रेस्ट या अन्य जगह को ठीक किया जाता है। इसे परफेक्ट साइज और शेप दिया जाता है। आमतौर पर जो लोग किसी जन्मजात शारीरिक विकार से परेशान रहते हैं या चोट के कारण कोई अंग खराब हो जाता है, उनके लिए प्लास्टिक सर्जरी सही होती है। लेकिन कई लोग कॉस्मेटिक सर्जरी के रूप में इसे करवाते हैं, जिसके कुछ गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
प्लास्टिक सर्जरी के नुकसान
दर्द और डिस्कंफर्ट
प्लास्टिक सर्जरी के बाद सबसे कॉमन साइड इफेक्ट है कि आपको सर्जरी वाली जगह पर दर्द हो सकता है, सूजन आ सकती है या डिस्कंफर्ट हो सकता है।
इंफेक्शन
प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जिसमें बुखार आना, स्वेलिंग आना, लाल चकत्ते पड़ना या दर्द आदि चीजें हो सकती है।
मनचाहा रिजल्ट ना मिलना
जरूरी नहीं कि हर बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने से आपको सही रिजल्ट मिले। कई बार इसके रिजल्ट कुछ डरावने भी होते हैं। कुछ सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा हो चुका है, जिन्होंने लिप सर्जरी या ब्रेस्ट सर्जरी करवाई लेकिन यह सफल नहीं हो पाई।
बहुत महंगी होती है प्लास्टिक सर्जरी
प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी करवाना काफी महंगा होता है। नाक, होंठ या आंखों की सर्जरी करवाने में ही लाखों रुपए खर्च करने होते हैं। यह अलग-अलग डॉक्टर और उनकी फीस पर निर्भर करता है।
मांसपेशियों और त्वचा को नुकसान
प्लास्टिक सर्जरी करवाने से शरीर की मांसपेशियों और स्किन को भी नुकसान पहुंच सकता है और कई बार मांसपेशियां डैमेज भी हो सकती है।
ब्लड क्लॉट या काले निशान बनना
कई बार ठीक तरह से प्लास्टिक सर्जरी ना होने पर ब्लड क्लॉट हो सकता है या फिर उस जगह पर काला या नीला निशान भी पड़ सकता है।
और पढ़ें- 6 Benefits of Carrot: डायबिटीज-कैंसर से आंखों की रोशनी तक, गाजर खाने के 6 जबरदस्त फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.