
लाइफस्टाइल डेस्क: बाल के बिना सुंदरता अधूरी होती है। ये आपकी पर्सनालिटी में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन इसका टूटना परेशानी का सबब बन जाता है। आपके बाल पतले होने लगते हैं। कई बार तो गंजा होने की स्थिति में इंसान पहुंच जाता है। बाल धोते वक्त या फिर कंघी करते वक्त गुच्छे में बाल निकलते हो तो सावधान होने की जरूरत है। इसका इलाज जल्द कराने की जरूरत होती है। कई बार गिरते बाल से परेशान होकर लोग महंगे ट्रीटमेंट कराने चले जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे से हम इसे रोक सकते हैं। आइए जानते हैं तीन घरेलू हेयरमास्क जो आपके बालों को ना सिर्फ टूटने से रोकेगा बल्कि मजबूत और घना बनाएगा।
मेथी -कलौंजी मास्क
मेथी और कलौंजी को मिलाकर रात में भिगो दे और अगली सुबह इसे पीस लें। इसमें दही मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाए। एक घंटे बाद इसे धो लें। सप्ताह में एक दिन इस हेयर मास्क को ट्राई करें। इससे 100 प्रतिशत बालों का टूटना रूक जाता है।
प्याज का हेयर मास्क
प्याज का रस बालों के लिए वरदान माना जाता है। ये ना सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि इसे चमकीला और सॉफ्ट भी बनाता है। प्याज को कई तरह से बालों पर लगा सकते हैं। इसे सीधे पीस कर बालों की जड़ों में लगा सकते हैं। लेकिन हम इससे एक स्टेप आगे ले जाकर इस्तेमाल करना बताएंगे। प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर में नीबू रस और एक विटामिन ई कैप्सूल को मिलाए। तीनों के मिश्रण को अच्छी तरह फेंट ले और इसे बालों की जड़ों में रूई या फिर उंगलियों की मदद से लगाए। थोड़ी देर तक मसाज करें। या फिर इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर छिड़कें। एक घंटा लगाने के बाद इसे पानी से धो लें। सप्ताह में इस दो से तीन करें। कुछ दिनों में बाल का टूटना रूक जाएगा और हेल्दी होने लगेंगे।
अंडे का हेयर मास्क
अंडा जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं बालों के लिए भी ये रामबाण की तरह काम करता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और उसमें शाइनिंग लाता है। अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए एक अंडे में एक चम्मच शहद और ऑलिव ऑयल मिलाए। इसे 20 से 25 मिनट के बाद धो लें। आप इसे हफ्ते में एक बार करें। बहुत से लोग अंडे का सफेद भाग लेते हैं और पीला छोड़ देते हैं। लेकिन इस मास्क को बनाते वक्त दोनों लें।
(नोट- यह सामान्य जानकारी के आधार पर सामग्री को बताया गया है। किसी डॉक्टर की सलाह पर नहीं तैयार किया गया है। एशियानेट इस जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.