मच्छरों की बज जाएगी बैंड, मानसून से पहलें घर में लगा लें ये 4 तेज गंध वाले पौधे

Published : Jun 25, 2024, 03:34 PM IST

Mosquito Repellent Indoor Plants:बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है।मच्छरों से एक नहीं बल्कि कई बीमारियां फैलती हैं। आप घर में ऐसे प्लांट्स लगा सकते हैं जिनकी महक से न सिर्फ मच्छर बल्कि कीट पतंगे भी दूर भाग जाते हैं।

PREV
14
नीम का पौधा

नीम एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है। निम्बिडिन कैमिकल के कारण नीम की महक बहुत तेज होती है। नीम के पौधे को अगर आप घर में लगा लेंगे तो कड़वी सुगंध से मच्छर दूर भाग जाएंगे। नीम का पौधा कई इंसेक्ट्स को भगाने में मदद करता है। आप चाहें तो नीम के तेल का इस्तेमाल भी मच्छर भगाने के लिए कर सकते हैं।

24
गेंदे का पौधा

गेंदे के पौधे को औषधीय माना गया है। गेंदे में पाई जाने वाली पाइरेथ्रम, सैपोनिन, स्कोपोलिटन आदि की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है। इस कारण से मच्छर दूर से आ रही गंध से बचने के लिए भाग जाते हैं। आप घर की बालकनी में दो पौधे लगा सकते हैं ताकि मच्छर घर के अंदर प्रवेश न करें।

34
तुलसी का पौधा

ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है। अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो कीट पतंगों के साथ ही मच्छरों का खात्मा किया जा सकता है। तीक्ष्ण गंध वाली तुलसी की पत्तियों को अगर पानी में उबाल कर शरीर में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर दूर रहते हैं।  

44
लेमन ग्रास

मेडिसिनल क्वालिटी से भरपूर लेमनग्रास आसानी से घर में उगाई जा सकती है। लेमनग्रास का अधिकतर उपयोग लोग चाय बनाने में करते हैं। अगर आप अपने घर की बालकनी में लेमनग्रास लगाते हैं तो इसकी खुशबू से मच्छर दूर भाग जाएंगे और घर में हेल्दी वातावरण भी तैयार हो जाएगा। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories