
ट्रेवल डेस्क। नवंबर में गुलाबी ठंड के साथ हिमाचल-उत्तराखंड में टूरिस्ट पहुंचने लगे हैं। सर्दी में घूमने की बात ही अलग होती है। आप भारतीय संस्कृति के साथ शानदार नजारों को आंखों से निहारते हैं। अगर आप भी पार्टनर या फिर फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन क्राउड प्लेस पर नहीं जाना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम आपको आज उन 7 ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे जो न हिलस्टेशन और कोई फेमस प्लेस। ये भारत के खूबसूरत गांव हैं। जहां सर्दियों में घूमना किसी जन्नत से कम नहीं है। तो चलिए उन जगहों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Honeymoon Destination: मालदीव छोड़ इन डेस्टिनेशन के दीवाने हुए इंडियन कपल्स
जानकर हैरानी होगी, माजुली किसी नदी पर बना दुनिया का सबसे बड़े द्वीप है, जो जो ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यहां पर कई गांव भी हैं। जो अपनी अनोखी संस्कृति और त्योहारों के लिए जाने जाते हैं। सर्दी के मौसम में यहां बर्फ की चादर रहती है। अगर आप मठों के साथ पहाड़ियों पर स्थित हरे-भरे खेतों को निहारना चाहते हैं तो यहां सकते हैं।
नागालैंड की पहाड़ियों में बसा खोनोमा शानदार नजारोंक के लिए फेमस है। यह हरा-भरा गांव नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। अगर आप लाइफ से ब्रेक लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। इस गांव में हरे-भरे जंगलों के साथ पहाड़ी, झरने और बेस्ट सनसेट प्वाइंट स्थित है। सर्दी में ये गांव और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।
थार रेगिस्तान के पास स्थित एक छोटा सा गांव रानीवाला खूबसूरती का अद्भुत नजारा है। यहां पर आपको ठंड में सुनहरे रेत के टीले दूर-दूर तक हवा के झरोखे मिलते है। यहां पर ऊंट की सवारी के साथ राजस्थानी कल्चर को पास से देख सकते हैं। ये गांव अपने हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। आप विंटर विकेशन के लिए इसे चुन सकते हैं।
पाटन गांव का नाम सुनते दिल में पटोला साड़ी का ख्याल आता है। ये गांव गुजरात के समृद्ध इतिहास को दर्शाता है। वहीं ये यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। आप यहां पर जटिल नक्काशी के साथ भारत की प्राचीन कला को देख सकते हैं। सर्दियों में इस गांव में कई उत्सव भी मनाये जाते हैं। पाटन गांव आने का प्लान है तो आप ढोकला-खमन सहित स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना न भूलें।
जीरो घाटी नॉर्थ ईस्ट में छुपा हुआ हीरा है। जो अपने शानदार टर्निंग व्यू और ब्यूटी के लिए जाती है। यहां पर अपाटानी जनजाति के लोग रहते हैं। जो मछली पालन और कृषि पर निर्भर है। वहीं, सर्दी में ये घाटी मनोरम दृश्य प्रदान करती है। अगर ट्रैकिंग पसंद हैं तो यहां आ सकते हैं।
कुमारकोम वेम्बनाड झील के किनारे स्थित एक गांव है, जो अपने बैकवाटर और हरे-भरे हरियाली के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां टूरिस्ट पहुंचते है। अगर आर हाउसबोट की सवारी करन चाहते हैं तो कुमारकोम आ सकते हैं। यहां पर आपको प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां मिलेंगी। ये जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सीफूड पसंद करते हैं। यहां पर भारतीयो मसालों के साथ एक से बढ़कर सीफूड मिलेंगे।
देवभूमि स्थित कौसानी एक शांत हिलस्टेशन है। जिसे भारत का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां से हिमालय को पास से निहारा जा सकता है। इस गांव में नंदा देवी ट्रैक भी स्थित है जो हिमालय की चोटियों को और भी ज्यादा शानदार बनाती है। आप यहां से बर्फ से ढके पहाड़ और साफ नीला आसमान एक जादुई संगम देक सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.