12 July 2025 Big News: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने बताया है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। इंजन 1 और इंजन 2 के ईंधन कटऑफ स्विच एक सेकंड के भीतर ही रन से कटऑफ में बदल गए। बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां बने रहें...
12:03 AM (IST) Jul 13
Ind vs Eng Lord's Test highlights: KL राहुल के शानदार शतक और रवींद्र जडेजा की 72 रन की दमदार पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के 387 रनों की पहली पारी की बराबरी कर ली। लॉर्ड्स टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
11:15 PM (IST) Jul 12
Kannada Actress Attack: बेंगलुरु में टीवी अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर पति अमरेश ने शक के चलते किया चौंकाने वाला हमला। घरेलू विवाद के चलते चाकू से किया वार, पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया।
08:31 PM (IST) Jul 12
IIM-Calcutta की छात्रा द्वारा रेप की FIR दर्ज कराने के बाद छात्र गिरफ्तार, लेकिन छात्रा के पिता ने रेप से इनकार किया। बोले-बेटी ने कहा, ऑटो से गिरने से बेहोश हुई थी। पुलिस ने बयान लिखवाया।
07:16 PM (IST) Jul 12
Chirag Paswan News: बिहार में बढ़ते अपराधों पर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। लगातार हो रही हत्याओं के बाद लोजपा प्रमुख ने पूछा, बिहारवासी और कितनी हत्याएँ झेलेंगे? क्या NDA में सब ठीक है?
07:10 PM (IST) Jul 12
mukhyamantri dugdh utpadak sambal yojana : राजस्थान सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना इन दिनों चर्चा में हैं। क्योंकि भजनलाल सरकार ने इस स्कीम के तहत पशुपालकों का बोनस बढ़ा दिया है।
06:48 PM (IST) Jul 12
Air India Flight 171 की दुर्घटना में नई थ्योरी: एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन मोहन रंगनाथन ने पायलट के जानबूझकर ईंधन बंद करने की आशंका जताई। AAIB की रिपोर्ट में भी सामने आए संकेत।
06:42 PM (IST) Jul 12
Radhika Yadav Murder: बेटी राधिका की हत्या के मामले में पिता दीपक यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया गया तो उसका चेहरा ढका हुआ था।
06:28 PM (IST) Jul 12
NEET UG 2025 Counselling Schedule Out: NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार चार राउंड में काउंसलिंग होगी। नीट यूजी 2025 क्वालिफाई कैंडिडेट mcc.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
06:10 PM (IST) Jul 12
Jaguar Plane Crash राजस्थान के चूरू जिले में वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट हादसे के चार दिन बाद जांच में एक अहम मोड़ आया है। टीम को एक ब्लैक बॉक्स मिला है, जिससे की बड़े राज सामने आ सकते हैं।
06:02 PM (IST) Jul 12
Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दियाहै। माही ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 349 रन बनाए थे।
05:58 PM (IST) Jul 12
NMC Complaint System: मेडिकल छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिए अब NMC ने तीन-स्तरीय प्रणाली बनाने का फैसला लिया है। इससे स्टूडेंट्स के फीस, स्टाइपेंड, रैगिंग जैसी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। यह सिस्टम कॉलेज, यूनिवर्सिटी और राज्य स्तर पर होगा।
05:56 PM (IST) Jul 12
Air India Flight 171 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद भारतीय पायलट संघ (ALPA India) ने AAIB पर पक्षपाती जांच का आरोप लगाया। पायलट प्रतिनिधियों को जांच में शामिल करने की मांग की गई।
05:51 PM (IST) Jul 12
jaipur looteri dulhan : राजस्थान के जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी शादी के बाद बेहद खुश था, लेकिन जब उसे वेडिंग नाइट में बीवा का सच पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
05:39 PM (IST) Jul 12
Husband Bites Off Wife Nose: कर्नाटक के दावणगेरे में कर्ज़ चुकाने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। चोट इतनी गंभीर आई कि महिला को एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल इलाज के लिए रेफर किया गया।
05:32 PM (IST) Jul 12
भारतीय ग्राहकों के बीच कार खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स को अच्छे से परखने के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। यहां हम आपको 5 ऐसे कारों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको कुल 7 एयरबैग्स मिलते हैं। आईए उसपर नजर डालते हैं।
05:22 PM (IST) Jul 12
udaipur files controversy : राजस्थान के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसी बीच कन्हैया लाल की पत्नी और बच्चों ने पीएम मदी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
05:13 PM (IST) Jul 12
Kash Patel resignation news: एफबीआई निदेशक काश पटेल उप निदेशक डैन बोंगिनो के समर्थन में पद छोड़ सकते हैं, जो कथित तौर पर एपस्टीन जांच को लेकर अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से असहमत हैं। मुवक्किल सूची और न्याय विभाग की पारदर्शिता को लेकर तनाव बढ़ रहा है।
05:03 PM (IST) Jul 12
Ram Kadam Slams on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता राम कदम गांधी परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने गांधी परिवार पर सत्ता के लालच में लूट का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस के बिहार चुनाव हारने की भी बात रखी।
05:00 PM (IST) Jul 12
radhika yadav murder case : गुरुग्राम की नेशनल प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में साफ हो चुका है कि यह एक ऑनर किलिंग है। राधिका के पिता ने ही आपसी विवाद के चलते बेटी की हत्या की है। इसी बीच राधिका के व्हाट्सऐप चैट से कई खुलासे हो रहे हैं।
04:33 PM (IST) Jul 12
Karanataka Cave Russian Woman: कर्नाटक के गोकर्णा पर मौजूद रामतीर्थ पहाड़ पर एक गुफा में रूसी महिला और उसकी दोनों बेटियां रह रही थी। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब गोकर्णा पुलिस जंगल में पेट्रोलिंग करने निकली।
04:31 PM (IST) Jul 12
ऐपल ने भारत में आईफोन 17 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। Foxconn ने चीन से ज़रूरी पार्ट्स मंगवाकर असेंबली शुरू की है। माना जा रहा है कि अगस्त से इसकी फुल मैन्युफैक्चरिंग शुरू होगी और अमेरिका को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।
04:30 PM (IST) Jul 12
Bihar Chunav 2025: बिहार सरकार 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर विचार कर रही है। इस फैसले पर राजनीतिक दलों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है, जहाँ जदयू इसे विकास का प्रतीक बता रही है, वहीं राजद इसे तेजस्वी यादव की नकल बता रही है।
04:26 PM (IST) Jul 12
हाल ही में काजोल स्टारर हॉरर थ्रिलर 'मां' में दिखे रोनित रॉय ने एक बातचीत के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बताया। इस दौरान वे यह बताते-बताते इमोशनल हो गए कि एक वक्त उनके पास ढाबे पर दाल ऑर्डर करने तक के पैसे नहीं थे। पढ़िए रोनित रॉय ने क्या कुछ कहा...
04:24 PM (IST) Jul 12
Shubhanshu Shukla ISS Return date: भारत के Group Captain शुभांशु शुक्ला, जो ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, 15 जुलाई को Mission Akash Ganga के तहत पृथ्वी पर लौटेंगे।
04:17 PM (IST) Jul 12
Toyota Hyryder SUV 2025: टोयोटा हाइराइडर SUV की कीमत, EMI प्लान और शानदार फीचर्स की पूरी जानकारी यहां पाएं। पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध, यह SUV बेहतरीन माइलेज और आधुनिक तकनीक से लैस है।
03:47 PM (IST) Jul 12
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोपी पिता दीपक यादव ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि गांव वाले उसे बेटी की कमाई पर जीने और उसके चरित्र को लेकर ताने मारते थे। इसी तनाव में उसने राधिका को गोली मार दी।
03:45 PM (IST) Jul 12
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 2019 से चुनाव न लड़ने के कारण इन दलों से 21 जुलाई तक जवाब मांगा गया है।
03:38 PM (IST) Jul 12
WHO ने "AI in Traditional Medicine" पर भारत के नेतृत्व में पहला तकनीकी दस्तावेज जारी किया। आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी में AI के उपयोग को वैश्विक पहचान मिली। आयुष मंत्रालय ने भारत की पहल को बताया डिजिटल हेल्थ इनोवेशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि।
03:27 PM (IST) Jul 12
CM Nitish Kumar: नीतीश सरकार तेजस्वी यादव के चुनावी वादों को पूरा कर रही है? युवा आयोग, मुफ्त बिजली और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार के फैसले क्या इशारा कर रहे हैं? जानिए पूरी खबर।
03:23 PM (IST) Jul 12
Gold Jewellery Cleaning Tips: सोना या चांदी की चमक अगर खोने लगती है तो हम सोनार के पास देते हैं ताकि वो उसकी सफाई करके चमका दें।लेकिन इस दौरान कई सोनार अपने फायदे के लिए चुपके से कुछ काम करते हैं, जिसे समझना जरूरी है।
03:20 PM (IST) Jul 12
टू व्हीलर्स के मामले में भारत इस समय विश्व का सबसे ज्यादा पॉपुलर देश है। यहां पर होंडा से लेकर टीवीएस कम्पनियां किफायती दामों पर एक से बढ़कर एक धांसू मोटरसाइकिल बनती है। आईए हम आपको उन 5 बाइक्स के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए कम है।
03:17 PM (IST) Jul 12
Patna Businessman Murder Case: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार में विपक्ष पार्टी के नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए दिखाई दिए हैं। तेजस्वी यादव का ये गुस्सा पटना व्यापारी विक्रम झा की हत्या के बाद निकलकर सामने आया है।
03:03 PM (IST) Jul 12
सोशल मीडिया मॉडल अर्चना फुकन अब इश्तारा अमीरा बन गई हैं। केन्द्रा लस्ट के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह असली हैं या AI से बनाई गई हैं।
02:59 PM (IST) Jul 12
Dog Bite First Aid: कुत्ते के काटने पर जान को खतरा न हो, इसके लिए तुरंत क्या करना चाहिए, यहां जानें।
02:53 PM (IST) Jul 12
02:52 PM (IST) Jul 12
Sri Ganganagar News : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल एक लड़की के साथ कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।आरोपी को उसकी पत्नी ने रंगेहाथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा है।
02:48 PM (IST) Jul 12
02:44 PM (IST) Jul 12
Sawan First Somwar Varanasi: सावन के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
02:13 PM (IST) Jul 12
New FASTag Rules: गाड़ी के शीशे पर फास्टैग न लगाने वालों के लिए नया नियम। अब बिना चिपकाए टैग स्कैन कराने पर हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा। टोल प्लाजा पर जाम से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है।
02:09 PM (IST) Jul 12