कोरोना अपडेट्स@16 April: पुणे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत, महाराष्ट्र में 165 तो MP में 141 नए केस

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 824 हो गई है। जबकि 428 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक 1592 लोग ठीक हो चुके हैं। तमाम अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 33 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9 लोगों की मौत हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2020 2:02 AM IST / Updated: Apr 16 2020, 05:43 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 370 तक पहुंच गई है। इन सब के बीच चीन से 6.5 लाख टेस्टिंग किट लेकर विशेष विमान रवाना हो चुका है। इसमें रैपिड टेस्टिंग किट भी शामिल है। जिससे 15 मिनट में जांच हो जाएगी। कोरोना से देश में अब तक 422 लोग लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक 1508 लोग ठीक हो चुके हैं। तमाम अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। पिछले 24 घंटे में 33 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9 मौतें हुई। इनमें 6 पुणे, दो मुंबई और एक अकोला के रहने वाले थे। गुजरात और आंध्र प्रदेश में भी मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां एक दिन में 5-5 मरीजों ने जान गंवाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 3, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो मौतें हुईं। तेलंगाना और पंजाब में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। मेघालय में मरने वाले 69 साल के डॉक्टर थे। कोरोनावायरस की वजह से देश में यह चौथे डॉक्टर की मौत हुई है।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देश को तीन हिस्सों में बांट दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, देश के जिलों को हॉटस्पॉट ​जिले, नॉन-हॉटस्पॉट जिले और ग्रीन जोन जिलों में बांटा गया है। हॉटस्पॉट जिले वो हैं जहां ज्यादा मामले आ रहे हैं या मामलों की बढ़ने की गति तेज है। नॉन हॉटस्पॉट वह जिले हैं जहां कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रीन जोन जिले वह हैं, जहां कोई मामला सामने नहीं आया है। भारत में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 11,933 हो गई है। इसमें 10,197 एक्टिव मामले, 1,344 ठीक और 392 मौतें शामिल हैं।

अपडेट्स-

-लॉकडाउन तोड़कर मंगलवार को बांद्रा स्टेशन के बाहर हुए जमा हुए मजदूरों के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक टीवी पत्रकार भी शामिल है। मुंबई पुलिस ने अलग-अलग तीन मामले दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने मराठी न्यूज चैनल के पत्रकार को अफवाह फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया है। 

-यूपी सरकार ने तय किया है कि जिन जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, अब वहां भी हर दिन 20 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, हॉटस्पॉट वाले इलाकों से हर दिन 200 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर पथराव करने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झांसी में एक क्वारैंटाइन सेंटर की जांच के दौरान 61 लोग लापता मिले।

- मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन हजार से ज्यादा सैंपल लिए हैं, पर कंटेनमेंट एरिया में डोर डू डोर सैंपलिंग नहीं हो रही। स्क्रीनिंग के लिए सिर्फ 465 टीमें हैं, जिसने 6 दिन में ढाई लाख लोगों की जांच की। अब साढ़े सात लाख की स्क्रीनिंग बाकी है, टीमें बढ़ाना होगी। 1700 लोग तो क्वारेंटाइन केंद्र में ही हैं।
राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र-
 यहां गुरुवार को 165 नए केस सामने आए हैं। इनमें से अकेले मुंबई में 107 मरीज मिले। मुंबई में कुल 1 हजार 863 पॉजिटिव हैं। यह राज्य के कुल संक्रमितों का 62% है। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 351 मरीज पुणे में हैं। बुधवार को एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। अब तक कोरोना की चपेट में आए 35 कर्मचारियों का इलाज अस्पताल खुद करा रहा है। धारावी में 5 नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 60 हो गई, धारावी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में भी 44 नए मरीज मिले हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2916 हो गई है। जबकि अब तक 187 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में सबसे अधिक 1756 संक्रमित मरीज हैं। वहीं, बुधवार की सुबह एक हॉस्पिटल में 269 साल की महिला ने बॉथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

मध्यप्रदेश- राज्य में गुरुवार को 141 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को 197 पॉजिटिव केस मिले थे। इंदौर में बुधवार को 159 मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 597 हो गई है। यहां बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। भोपाल में 2 साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित मिले, अब यहां 160 मरीज हैं। राजधानी में कोरोना से 5 वीं मौत हुई। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 938 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 लोगो कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश- बुधवार को राज्य में 45 नए मरीज सामने आए। मंगलवार को 806 लोगों का सैंपल लिया गया था। लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हुई टेस्टिंग में 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को मुरादाबाद में कोरोना से मरे शख्स के परिवार को क्वारंटाइन कराने गई मेडिकल और पुलिस टीम पर अराजकतत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें एक डॉक्टर को गंभीर चोट आई है। वहीं, गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत केस दर्ज कईयों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 735 हो गई है। जबकि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थान- बुधवार को यहां 71 नए मरीज मिले। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार हो गया। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 453 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 82, जबकि टोंक और बांसवाड़ा में 59-59 संक्रमित हैं। पूरे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 1076 हो गई है। जबकि अब तक कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात- बुधवार को राज्य में 116 नए केस आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 42 मामले अहमदाबाद से, 6 सूरत से, तीन-तीन मामले वडोदरा और पंचमहल और बोटाड और खेडा से एक-एक मामले सामने आए। अहमदाबाद में पॉजिटिव केस की संख्या 404 और वडोदरा में 116 हो गई। वहीं बोटाड और खेडा में आज पहली बार पॉजिटिव केस मिले। इन सब के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उनसे मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने मुलाकात की थी। जो कोरोना पॉजिटिव निकला। रूपाणी के सचिव ने बताया कि अब मुख्यमंत्री सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और घर से ही कामकाज संभालेंगे। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 766 है। जबकि अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

Subscribe
एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र30812599295187
केरल38716721802
कर्नाटक3132208013
गुजरात8717716436
उत्तरप्रदेश7356665712
तेलंगाना65051511718
राजस्थान110494614711
दिल्ली157815054132
हरियाणा2131486203
पंजाब1861462713
तमिलनाडु1267107218015
मध्यप्रदेश9808636453
लद्दाख180414-
जम्मू-कश्मीर3142743604
आंध्र प्रदेश5345002014
पश्चिम बंगाल2311824207
चंडीगढ़211407-
छत्तीसगढ़332013-
उत्तराखंड372809-
बिहार74442901
गोवा070106-
हिमाचल प्रदेश35201302
ओडिशा60401901
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 11-11-
झारखंड2826-02
पुदुचेरी070601-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0202--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम34280501
TOTAL12,82410,8041592428

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!