Onam 2024 Date: कब है ओणम 2024, कितने दिनों तक मनाते हैं ये त्योहार?

Published : Sep 08, 2024, 11:01 AM IST
onam 2024 kab hai

सार

Onam 2024: ओणम दक्षिण भारत का सबसे प्रमुख त्योहार है। केरल में ये पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की कथा दानवों के राजा बलि से जुड़ी हुई है। ये त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। 

Onam 2024 Kab Hai: हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। ओणम भी इनमें से एक है। दक्षिण भारत के केरल में ये पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व सितंबर 2024 में मनाया जाएगा। ये पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। इन 10 दिनों में रोज अलग-अलग परंपरा निभाई जाती है। आगे जानिए कब है ओणम 2024 और 10 दिनों में कब, क्या किया जाता है…

कब है ओणम 2024, 10 दिनों में क्या-क्या होगा? (Onam 2024 Details)
- इस बार ओणम का त्योहार 15 सितंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 6 सितंबर से हो चुकी है।
- ओणम के पहले दिन को अथम कहते हैं। इस दिन से घरों के बाहर फूलों की रांगोली बनाई जाती है।
- ओणम के दूसरे दिन को चिथिरा कहते हैं। इस दिन सभी लोग दिन की शुरूआत पूजा-पाठ से करते हैं।
- ओणम के तीसरे दिन को चोढ़ी कहते हैं। ये दिन खरीदी के लिए शुभ माना जाता है।
- ओणम के चौथे दिन को विसकम कहते हैं। इस दिन महिलाएं अचार-पापड़ आदि चीजें बनाती हैं।
- ओणम के पाचवें दिन को अनिज़म कहते हैं। इस दिन केरल की प्रसिद्ध बोट रेस होती है, जिसे वल्लमकली कहते हैं।
- ओणम के छठा दिन थ्रीकेटा कहलाता है। इस दिन कई रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। लोग मंदिरों में सामूहिक पूजा करते हैं।
- ओणम का सातवां दिन मूलम कहलाता है। इस दिन भगवान को विशेष भोग लगाया जाता है।
- ओणम के आठवा दिन बहुत खास होता है। इस दिन लोग भगवान वामन और राजा बलि की मूर्तियां बनाते हैं।
- ओणम का नौवां दिन उत्तरदम कहलाता है। इस दिन लोग अपने राजा महाबली के आगमन की तैयारी करते हैं।
- ओणम का 10वां और अंतिम दिन थिरुवोनम कहलाता है। इस दिन लोग महाबली के स्वागत में घरों को सजाते हैं और दावतों का आनंद लेते हैं।


ये भी पढ़ें-

16 सितंबर से पहले करें 5 में से कोई 1 उपाय, बनी रहेगी बाप्पा की कृपा


किसने दिया था श्रीगणेश को श्राप? जानें 5 रोचक बातें, तीसरी सबसे ‘रहस्यमयी’


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम