शस्त्र पूजन, जवारे विसर्जन और रावण दहन 2024 की सही डेट और शुभ मुहूर्त

Published : Oct 06, 2024, 11:53 AM ISTUpdated : Oct 12, 2024, 08:07 AM IST
vijyadashmi 2024

सार

Dussehra 2024 Shubh Muhurat: हर साल आश्विन मास के शुक्ल दशमी तिथि पर विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन, शस्त्र पूजन और जवारे विसर्जन सहित कईं परंपराएं निभाई जाती हैं। 

Dussehra 2024 Shubh Muhurat: दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ये उत्सव 12 अक्टूबर, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन कईं परंपराएं निभाई जाती हैं जैसे रावण दहन, शस्त्र पूजन और जवारे विसर्जन। ये सभी काम शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं। आगे जानिए इस बार के शस्त्र पूजन, जवारे विसर्जन और रावण दहन के शुभ मुहूर्त…

शस्त्र पूजा 2024 के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Shastra Puja Shubh Muhurat)
दशहरे पर शस्त्र पूजा की परंपरा प्रमुख रूप से निभाई जाती है। पुलिस, सेना व अन्य सशस्त्र बलों द्वारा भी इस परंपरा का पालन किया जाता है। कथा के अनुसार, महिषासुर दैत्य का वध करने के लिए देवी दुर्गा को देवताओं ने अपने अस्त्र-शस्त्र दिए थे। इन अस्त्रों के बल पर ही देवी ने महिषासुर का वध किया था। तभी से विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। 12 अक्टूबर को शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा… दोपहर 02:03 से 02:49

जवारे विसर्जन 2024 के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Jawara Visarjan Shubh Muhurat)
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मिट्टी के पात्र में जो जवारे बोए जाते हैं। नवरात्रि समाप्त होने के बाद यानी दशहरे पर उनका विसर्जन भी किया जाता है। 12 अक्टूबर को जवारे विसर्जन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे…
- सुबह 07:53 से 09:19 तक
- सुबह 11:50 से दोपहर 12:36 तक
- दोपहर 12:13 से 01:39 तक
- अमृत 03:06 से 04:33 तक

दशहरा 2024 रावण दहन के शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Ravan Dahan Shubh Muhurat)
दशहरे पर्व पर शाम के समय पूरे देश में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। ये परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है। रावण का दहन भी मुहूर्त देखकर किया जाता है। साल 2024 में रावण दहन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा…
- शाम 05.45 से रात 08.15 तक


ये भी पढ़ें-

नवरात्रि 2024 में कब करें कन्या पूजन? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और विधि


Ayudha Puja 2024: 11 या 12 अक्टूबर, कब करें आयुध पूजा? जानें मुहूर्त और विधि भी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 13 दिसंबर 2025: किस दिशा में भूलकर न करें यात्रा? जानें शुभ मुहूर्त-योग की जानकारी
सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण देखने वाली है दुनिया! जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं?