क्या होता है ‘रिंग ऑफ फायर’, ये सूर्यग्रहण के समय ही क्यों दिखता है? जानें रहस्य

Published : Sep 27, 2024, 10:47 AM ISTUpdated : Oct 02, 2024, 08:58 AM IST
October-2024-solar-eclipse

सार

Ring of Fire solar eclipse October 2024: अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में ही आसमान में एक खास नजारा दिखाई देगा। इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। खास बात ये है कि ये नजारा सिर्फ सूर्य ग्रहण के दौरान ही दिखाई देता है। 

solar eclipse October 2024 Details: साल 2024 के अक्टूबर महीने की शुरूआत बहुत खास होगी क्योंकि इस महीने की शुरूआत में ही यानी 2 तारीख को आसमान में एक खास नजारा दिखाई देगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं। ये नजारा सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देगा। 2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाला ये सूर्य ग्रहण साल 2024 का अंतिम ग्रहण होगा। ये ग्रहण कईं देशों में देखा जाएगा। जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें और क्या होता है रिंग ऑफ फायर…

कितनी तरह का होता है सूर्यग्रहण?
वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के कईं प्रकार हैं जैसे- पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और कंकणाकृति सूर्यग्रहण, इसे वलयाकार भी कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया से सूर्य पूरी तरह से ढंक जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण में सूर्य का कुछ हिस्सा ही चंद्रमा की छाया से ढंक पाता है। कंकणाकृति सूर्यग्रहण में पृथ्वी से अधिक दूर होने की वजह से चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता, जिससे सूरज की रोशनी चांद के पीछे से एक गोले के रूप में दिखाई देती है।

क्या होता है रिंग ऑफ फायर?
कंकाणाकृति सूर्यग्रहण के दौरान जब चांद के पीछे से सूरज की रोशनी चमकते हुए छल्ले जैसी दिखाई देती है तो इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। कईं सालों में एक बार ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। साइंटिफिक भाषा में इसे एन्युलर सोलर एक्लिप्स भी कहते हैं। रिंग ऑफ फायर के दौरान चंद्रमा एक काली प्लेट जैसा और सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह दिखता है।

अक्टूबर 2024 सूर्यग्रहण टाइम
2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाला सूर्य ग्रहण साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, अर्जेंटीना, दक्षिणी अटलांटिक महासागर आदि कईं देशों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार की रात 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा, जो रात 03 बजकर 17 मिनिट पर खत्म होगा।

क्या भारत में भी दिखेगा ये सूर्यग्रहण?
2 अक्टूबर, बुधवार को होने वाला ये सूर्यग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषियों के अनुसार, चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे।जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा जो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होगा।


ये भी पढ़ें-

सूर्य ग्रहण 2024 कब है? भारत में ग्रहण का समय, सूतक समेत पूरी डिटेल


अक्टूबर 2024 में कब होगा सूर्यग्रहण, जानें डेट-टाइम, क्या ये भारत में भी दिखेगा?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

भक्त ने पूछा ‘पत्नी को कैसे रखें खुश?’ प्रेमानंद महाराज ने बताए 4 उपाय
Vivah Muhurat 2026: नोट करें जनवरी से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त