Published : Aug 22, 2024, 10:18 AM ISTUpdated : Aug 22, 2024, 10:19 AM IST
Krishna Myth: हर साल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से पूरे देश में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है।
Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ये पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, द्वापरयुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अनेक मिथक है, जिन्हें लोग आज भी सच मानते हैं। आगे जानिए श्रीकृष्ण से जुड़े ऐसे ही 5 मिथक और उनकी सच्चाई…
26
मिथक- क्या भगवान श्रीकृष्ण की 16 हजार रानियां थीं?
ये है सच- श्रीमद्भागवत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की आठ मुख्य रानी थीं, जिनमें रुक्मिणी प्रमुख थीं। उस समय नरकासुर नाम का एक राक्षस था, जिसने 16 हजार महिलाओं को कैद किया हुआ था। श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर उन 16 हजार स्त्रियों को उसकी कैद से मुक्त किया। उन महिलाओं को समाज के उचित आदर मिले, इसके लिए श्रीकृष्ण ने उनके साथ विवाह किया और अपनी पत्नी का स्थान दिया।
36
मिथक- क्या श्रीकृष्ण युद्ध में दुश्मन से डरकर भाग गए थे?
ये है सच- एक बार श्रीकृष्ण का युद्ध कालयवन नाम के राक्षस से हुआ। कालयवन को कईं वरदान प्राप्त थे, इसलिए श्रीकृष्ण उसका वध नहीं कर सकते थे। तब श्रीकृष्ण युद्ध में कालयवन को पीठ दिखाकर भाग गए। कालयवन भी उनके पीछे गया। श्रीकृष्ण एक गुफा में जाकर छिप गए, जहां हजारों सालों से इक्ष्वाकु वंश के राजा मुचुकंद सो रहे थे। कालयवन में गुफा में किसी को सोता हुआ देखा तो उसे लगा यही श्रीकृष्ण हैं। कालयवन की आवाज सुनकर मुचुकंद नींद से जाग गए और उनकी नजर पड़ते ही कालयवन भस्म हो गया। दरअसल ये श्रीकृष्ण की एक चाल थी। युद्ध से भागने के कारण ही श्रीकृष्ण को रणछोड़ भी कहते हैं।
46
मिथक: क्या महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण जिम्मेदार थे?
ये है सच- कईं लोग मानते हैं कि महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण जिम्मेदार थे, लेकिन ऐसा नहीं है। श्रीकृष्ण ने अंत तक इस युद्ध को टालने का प्रयास किया। उन्होंने पांडवों को भी समझाया और वे सिर्फ 5 गांव लेकर युद्ध टालने को तैयार भी हो गए। लेकिन दुर्योधन ने पांडवों को 5 गांव देने से भी इंकार कर दिया। तब श्रीकृष्ण ने पांडवों से युद्ध करने को कहा।
56
मिथक- क्या श्रीकृष्ण के शरीर का रंग नीला था?
ये है सच- कईं ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण के शरीर का रंग नीला था। इस मिथक में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि पूतना द्वारा विष पिलाए जाने से श्रीकृष्ण का शरीर हल्का नीला हो गया था। एक कारण ये भी माना जाता है कि कालिया नाग द्वारा जहर छोड़ने से श्रीकृष्ण का शरीर नीला हो गया था। भगवान विष्णु का एक नाम नीलवर्ण है, उन्हीं के अवतार होने के कारण इन्हें भी नीले रंग वाला कहा जाता है।
66
मिथक- क्या श्रीकृष्ण मक्खन चोरी करके खाते थे?
ये है सच- भगवान श्रीकृष्ण को माखन चोर भी कहा जाता है। वास्तविकता में माखन चुराना भगवान श्रीकृष्ण की लीला का एक हिस्सा था। श्रीकृष्ण का माखन चुराने के पीछे लाइफ मैनेजमेंट ये है कि बचपन में हमें दूध, दही, घी, मक्खन आदि चीजें मुख्य रूप से खाना चाहिए, इससे शरीर पुष्ट होता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi