बिहार की लेस्बियन Love Story: पति को जंगल सफारी में छोड़कर सहेली के रफूचक्कर हुई पत्नी, कब-कहां और कैसे हुआ प्यार, खोला राज़

Published : Jun 28, 2023, 08:02 AM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 08:05 AM IST
Lesbian love story of Bihar Jamui

सार

बिहार के जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार(bihar lesbian love story) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सहेली के संग रहने के लिए अपने पति को छोड़कर भाग निकली। दोनों लड़कियों को धनबाद से पकड़ा गया। 

जमुई. बिहार के जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार(bihar lesbian love story) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सहेली के संग रहने के लिए अपने पति को छोड़कर भाग निकली। हालांकि पति ने जब पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई, तब असलियत सामने आई। दोनों लड़कियों को धनबाद से पकड़ा गया। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।

बिहार के जमुई में लेस्बियन लव स्टोरी, जंगल सफारी में पति को छोड़ा

पुलिस के अनुसार, शादीशुदा महिला अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। वो अपने पति के साथ जंगल सफारी घूमने गई थी। 9 मई को वो रेस्टोरेंट में उसे छोड़कर रफूचक्कर हो गई थी। पति ने जमुई के टाउन थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। टाउन थाने की पुलिस ने धनबाद से दोनों युवतियों को बरामद किया। उन्हें टाउन थाना लाया गया है। लेकिन यहां दोनों लड़कियां एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं।

बिहार में लेस्बियन: जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार

पुलिस के अनुसार, बरामद युवतियों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी और बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी रामबली तुरी आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी के रूप में हुई है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों के पिता धनबाद में नौकरी करते थे। उस समय दोनों साथ में रहकर पढ़ती थीं। कम्प्यूटर क्लास के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे एक-दूसरे से प्यार करने लगीं।

परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां पहले भी धनबाद से भाग चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद करके समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया था।

बिहार लेस्बियन अजब प्रेम कहानी

फरवरी में करिश्मा की शादी झाझा निवासी संदीप कुमार से कर दी थी। कुछ दिन तो करिश्मा शांत रही, लेकिन फिर आदित्य मेघा से फोन पर बात करने लगी। दो महीने पहले आदित्य मेघा शहर के बोधवन तालाब स्थित जंगल सफारी घूमने आई थी। उसके पीछे करिश्मा भी पति को बहाने से वहां पहुंच गई।

वहां से भागकर दोनों लड़कियां पति-पत्नी की तरह धनबाद में एक किराये के मकान में रह रही थीं। करिश्मा ने पुलिस से कहा कि उसके परिजन प्रताड़ित कर रहे थे। वो मेघा के साथ रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें

Delhi Electrocution Case: एक हत्यारे खंभे ने छीन ली प्यारी मां, I LOVE MOM कार्ड देखकर बिलख पड़ते हैं बच्चे

Exclusive: सामने आईं गहना वशिष्ठ के बॉयफ्रेंड की तस्वीरें, राज कुंद्रा 'पोर्न वीडियो कांड' में जेल से निकालने में की थी मदद

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र