
छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक पहुंचकर भगवान नर-नारायण के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मठ मंदिर में गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर पूजन किया और जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। सीएम साय ने कहा कि शिवरीनारायण की पावन धरती माता शबरी की अनन्य भक्ति और भगवान श्रीराम से जुड़ी स्मृतियों को संजोए हुए है। यह स्थान लोगों को भक्ति, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
यह भी पढ़ें: ‘शहनवाज’ बनकर बारात लेकर पहुंचा हिंदू युवक, खाने में मीट आते ही खुल गया राज
भगवान नर-नारायण के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ माता को गुड़ और केला खिलाया तथा माल्यार्पण कर पूजन किया। उन्होंने गौ सेवा को सनातन संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संतों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये समाज में सेवा, संस्कार और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम के समीप स्थित शिवरीनारायण लंबे समय से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।
सीएम साय ने कहा कि राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की पहचान मजबूत करने तथा नई पीढ़ी तक छत्तीसगढ़ की परंपराओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: इंडिया गेट पर क्यों बैठे माता-पिता? राहुल-प्रियंका गांधी ने पहुंचकर दिया साथ
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।