सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन पति को पिलाती है ऐसा दूध, फिर दूल्हा सारी रात...

Published : May 17, 2024, 12:16 PM ISTUpdated : Sep 10, 2024, 11:26 AM IST
doodh

सार

सुहागरात की रात को नई नवेली दुल्हन अपने पति को दूध के साथ ऐसी दवाई पिलाती है। जिसके बाद दूल्हा सारी रात सोया रहता है। इस दौरान दुल्हन पूरा माल समेट कर फरार हो जाती है। ऐसी चार दुल्हनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बारां. राजस्थान के बांरा जिले से बड़ी खबर है। बांरा जिले की सदर थाना पुलिस ने चार दुल्हनों को अरेस्ट किया है। वे जल्द ही जिले में शादी करने वाली थीं और शादी के बाद बड़ा कांड करने की तैयारी थी। इन दुल्हनों को शादी करने के लिए महाराष्ट्र और पुणे से बुलाया गया था। इनको बुलाने वाले दो दलाल भी अरेस्ट किए गए हैं। एक दलाल चाय की दुकान चलाता है और दूसरा समाज से जुड़े कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। चाय की दुकान चलाने वाले का नाम गोबरी लाल है और दूसरे दलाल का नाम गिर्राज है, दोनो बारां जिले के ही रहने वाले हैं।

फर्जी तरीके से करवाते हैं शादी

सदर पुलिस ने बताया कि चाय की दुकान करने वाले दलाल गोबरी लाल पर कई दिनों से नजर थी। उसके बारे में सूचना मिली थी कि वह फर्जी तरीकों से शादी कराता है। बस पुलिस किसी सबूत के इंतजार में थी। गुरुवार शाम वहां दुकान पर चार युवतियों बैठी थीं। उनकी उम्र पच्चीस साल से 35 के बीच थी। सादा वर्दी में पुलिस का एक जवान वहां पहुंचा और बातों ही बातों में गोबरी लाल से कहा कि उसकी शादी नहीं हो रही है। गोबरीलाल ने कहा कि कुछ पैसा खर्च करो तो शादी करा दें, इनमें से कोई लड़की पसंद कर लो।

यह भी पढ़ें : गंगाजल छिड़ककर पंडित ने रूबीना को बना दिया प्रीति, सात फेरे लेकर प्रेमी की हो गई तलाकशुदा महिला

चार दुल्हन गिरफ्तार

उसक बाद पुलिसवाले ने अपने साथी पुलिसवालों को बुला लिया और चारों दुल्हनों समेत छह को अरेस्ट कर लिया। गिर्राज और गोबरी लाल के पास से कुवारों और विदुरों की लिस्ट मिली है। जल्द ही इनकी शादी कराने की तैयारी थी। वहीं युवतियों के पास से नशे की दवा मिली, जो सुहागरात पर दूल्हे के दूध और परिवार के खाने में मिलाई जाती थी। ताकि सभी बेहोश हो जाएं और उसी रात मौका पाकर दुल्हनें माल समेट फरार हो जाएं। चारों युवतियों ने कई शादियां कर रखी हैं। हर बार शादी के लिए चार से पांच लाख रुपए लेती थी ये दुल्हनें और उसके बाद फरार हो जाती थीं।

यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ

नोट - खबर में लगी तस्वीर प्रतीकात्मक है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी