सीएम गहलोत के बेटे के बाद अब डोटासरा के बेटों को ईडी का नोटिस, दिवाली से पहले दिल्ली बुलाया

Published : Nov 02, 2023, 02:28 PM IST
dotasra son

सार

सीएम गहलोत के बेटे के बाद अब पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।  इससे डोटासरा समेत सीएम गहलोत के खेमे के नेताओं की भी टेंशन बढ़ गई है। 

जयपुर। चुनाव से ठीक पहले राजनेताओं के बेटों पर भी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। दो दिन पहले सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को दिल्ली में पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था। उनसे सात घंटे तक पूछताछ की गई और बाद में फिर से बुलाने की बात कहकर उनको वापस भेज दिया। 

डोटासरा के बेटों को ईडी का नोटिस
अब गहलोत के सहयोगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उनको नोटिस थमाए जा चुके हैं। उनके पिता गोविंद सिंह डोटासरा से पिछले सप्ताह ही ईडी की टीम ने सात से आठ घंटे तक पूछताछ की थी। मुद्दा पेपर लीक केस से जुड़ा है जो एक साल से चल रहा है।

पढ़ें ईडी के बाद अब इनकम टैक्स की रेड, राजस्थान में कांग्रेस के इस नेता के घर छापा, अभिनेता सोनू सूद से जुड़ा मामला

दिवाली से पहले डोटासरा के बेटों को ईडी का बुलावा
दरअसल डोटासरा के दो बेटों को ईडी ने दिवाली से ठीक पहले बुलाया है। एक बेटे अभिलाष को सात नवम्बर और दूसरे बेटे अविनाश को आठ नवम्बर को बुलाया गया है। दोनों से दिल्ली में पूछताछ की जानी है। मामला पेपर लीक केस से जुड़ा हुआ है। 

पढ़ें  जूनियर गहलोत आज दिल्ली में, काले धन के संबंध में ईडी कर रही सीएम के बेटे से पूछताछ

डोटासरा मूल रूप से सीकर के रहने वाले हैं। सीकर में ही एक कोचिंग पर पेपर लीक के मामलों में छापा पड़ा था। जिस समय ये पेपर लीक हुए थे उस समय गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री थे। उनका इतना विरोध हुआ था कि उनको इस्तीफा देना पड़ गया था।

इस केस में ही डोटासरा से पिछले दिनों ईडी ने पूछताछ की और अब उनके बेटों को दिवाली से ठीक पहले बुलाया जा रहा है। इस कारण डोटासरा के घर में तो टेंशन हो ही गई है, गहलोत खेमे में भी परेशानी बढ़ रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल