ऐसा क्या हुआ राजस्थान की इस महिला को कि घर से निकल नदी के पास पहुंची और कर लिया सुसाइड, शॉकिंग है पूरा मामला

राजस्थान के कोटा शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बुधवार की दोपहर चंबल नदी में छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया। उसकी आत्महत्या करने की वजह पता करने में लगी पुलिस।

Contributor Asianet | Published : Feb 8, 2023 4:50 PM IST

कोटा (kota). राजस्थान के कोटा शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक महिला ने चंबल नदी में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी तक घरवालों को नहीं है। जब पुलिस से घटना का पता चला तो पूरा परिवार सन्न रह गया। महिला की पहचान शिवानी सोनी के रूप में हुई है। मामला शहर के कुन्हारी इलाके का है। मामले की जांच कुन्हारी पुलिस थाना कर रही है।

दोपहर के समय बिना बताए घर ने निकली और कर लिया सुसाइड

Latest Videos

दरअसल कुम्हारी इलाके की रहने वाली शिवानी खी शादी महावीर नगर एक्सटेंशन के रहने वलाी निवासी से हुई थी। लेकिन किसी मनमुटाव के चलते वह अपना ससुराल छोड़कर सकटपुरा में पीहर में ही रह रही थी। उसने अपने ससुराल से भी कोई बातचीत नहीं थी। बुधवार 8 फरवरी की दोपहर महिला अपने घर से निकल चंबल नदी पर बने न्यू बैराज ओवर ब्रिज के पास पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।

नदी में नही था पानी, सिर के बल गिरने से हड्डियां हुई चकनाचूर

महिला ने जहां से सुसाइड करने के लिए नदी में छलांग लगाई वहां पानी लेवल बहुत कम था। जिसके चलते महिला के सिर और हाथों की हड्डियां बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने नदी में महिला का शरीर देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को लेकर नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचे जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी घर वालों को देने के साथ ही महिला के पीएम की तैयारी कर की।

मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। फिलहाल ना ही घटनास्थल से और ना ही उसके कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह पता की जा रही है। वहीं पीएम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 176 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े-  MP में खाद लूट मामले में कांग्रेस MLA से लोहा लेने वाले कर्मचारी ने किया सुसाइड, गोदाम का नजारा देख सहमे परिजन

Share this article
click me!

Latest Videos

Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |