अपनों ने ही लूट ली 24 साल की महिला की इज्जत, गैंगरेप कर छोड़ा तो ऑटो वाले ने भी नहीं छोड़ा

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक गैंगरेप का मामला सामने आ रहा है। 24 साल की विवाहिता अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में एक रिश्तेदार मिला, जिसने झांसा देकर अपने साथियों के साथ बलात्कार किया।

subodh kumar | Published : Jun 14, 2024 4:42 AM IST / Updated: Jun 14 2024, 10:28 AM IST

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले तो परिचित ने अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया। जब पीड़िता उनके चंगुल से बच गई तो एक ऑटो चालक ने भी उसके साथ हैवानियत की। अब धौलपुर के महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है।

घर छोड़ने के बहाने किया बलात्कार

Latest Videos

दरअसल 24 साल की विवाहित अपने ससुराल से धौलपुर में ही स्थित अपने पीहर जा रही थी। यहां रास्ते में उसे एक परिचित युवक मिला जिसने पीड़िता को कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। फिर उस युवक ने विवाहिता को अपने साथ बैठाया। इसी दौरान रास्ते में दो अन्य युवक श्याम ठाकुर और कल्लन ठाकुर मिल गए। जो महिला को अपने साथ एक गांव में ले गए।

चार दिनों तक किया गैंगरेप

यहां चार दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं श्याम ठाकुर का साला भी वहां पहुंचा जिसने भी पीड़िता के साथ हैवानियत की। हालांकि पड़ोस के लोगों को जब आवाज सुनाई दी तो उन्होंने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और फिर पैसे देकर वहां से रवाना किया। लेकिन जिस ऑटो में वह लौट रही थी उसके ड्राइवर की भी नियत खराब हुई।

महिला थाने में दर्ज हुआ मामला

उसने भी पीड़िता के साथ हैवानियत की। मामले को लेकर पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं दी तो अब महिला के पति ने जिला एसपी सुमित के समक्ष परिवार पेश किया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें : सफाईकर्मी से आरएएस बनी महिला ने किया शर्मनाक काम, रंगे हाथों पकड़ाई

विश्वास में मिला धोखा

शादीशुदा महिला को क्या पता था कि उसका रिश्तेदार ही उसके जिस्म का भूखा निकलेगा। महिला जब घर से निकली तो कुछ ही दूरी पर उसने रोक लिया और बोला कि चलों तुम्हें मैं छोड़ देता हूं। इसके बाद वह रास्ते में मिले अपने साथियों को भी साथ ले गया। इसके बाद एक गांव में जाकर महिला को एक ही कमरे में चार दिनों तक रखा, यहां बारी बारी से सबने बलात्कार किया। जब महिला की आवाजें आस पड़ोस वालों को सुनाई दी तो हल्ला होने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह जिस आटो रिक्शा से घर जाने लगी। उसने भी उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें : कुवैत क्यों नौकरी करने जाते हैं लोग, वहां मजदूर भी बन जाता है लखपति

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'