Ganesh Utsav: ये खास मंत्र बोलते हुए श्रीगणेश को चढ़ाएं विभिन्न पेड़ों के पत्ते, मिलेंगे शुभ फल

इन दिनों गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2021) चल रहा है, जो 19 सितंबर, रविवार तक रहेगा। इन 10 दिनों में भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा व उपाय किए जाते हैं। वैसे तो गणपतिजी की कृपा पाने के लिए कई तरह की मिठाई और फलों का भोग लगाया जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2021 4:37 AM IST / Updated: Sep 14 2021, 12:13 PM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुछ विशेष वृक्षों के पत्ते चढ़ाने से भी श्रीगणेश का आशीर्वाद अपने भक्तों पर बना रहता है। विशेष कामना पूर्ति के लिए ये उपाय किया जाता है। पूरे विधि-विधान से ये उपाय करना चाहिए। ये उपाय अगर गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2021) के दौरान किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए किन-किन वृक्षों के पत्तों से श्रीगणेश की पूजा की जा सकती है…

1. भगवान श्रीगणेश को शमी पत्र चढ़ाकर 'सुमुखाय नम:' कहें।
2. इसके बाद बिल्वपत्र चढ़ाते समय 'उमापुत्राय नम:' बोलें।
3. दूर्वादल चढ़ाते समय 'गजमुखाय नम:' बोलें।
4. बेर के पत्ते चढ़ाते समय 'लम्बोदराय नम' बोलें।
5. धतूरे का पत्ता चढ़ाते समय 'हरसूनवे नम:' बोलें
6. सेम का पत्ता चढ़ाते समय 'वक्रतुण्डाय नम:' बोलें।
7. तेजपत्ता चढ़ाते समय 'चतुर्होत्रे नम:' बोलें।
8. कनेर का पत्ता चढ़ाते समय 'विकटाय नम:' बोलें।
9. कदली या केले का पत्ता चढ़ाते समय 'हेमतुंडाय नम:' बोलें।
10. आक का पत्ता चढ़ाते समय 'विनायकाय नम:' बोलें।।
11. अर्जुन का पत्ता चढ़ाते समय 'कपिलाय नम:' बोलें।
12. महुआ का पत्ता चढ़ाते समय 'भालचन्द्राय नम:' बोलें।
13. अगस्त्य वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय 'सर्वेश्वराय नम:' बोलें।
14. वनभंटा चढ़ाते समय 'एकदन्ताय नम:' बोलें।
15. भंगरैया का पत्ता चढ़ाते समय 'गणाधीशाय नम:' बोलें।
16. अपामार्ग का पत्ता चढ़ाते समय 'गुहाग्रजाय नम:' बोलें।
17. देवदारु का पत्ता चढ़ाते समय 'वटवे नम:' बोलें।
18. गांधारी वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय 'सुराग्रजाय नम:' बोलें।
19. सिंदूर वृक्ष का पत्ता चढ़ाते समय 'हेरम्बाय नम:' बोलें।
20. केतकी पत्ता चढ़ाते समय 'सिद्धिविनायकाय नम:' बोलें।
21. आखिर में दो दूर्वादल गंध, फूल और चावल गणेशजी को चढ़ाना चाहिए।

गणेश उत्सव बारे में ये भी पढ़ें

Ganesh Utsav: गणपति को क्यों चढ़ाते हैं दूर्वा, कैसे टूटा इनका एक दांत? ये हैं श्रीगणेश से जुड़ी 5 मान्यताएं

Ganesh Utsav: परिवार के देवता हैं भगवान श्रीगणेश, उनसे सीखें फैमिली को कैसे रख सकते हैं एकजुट

Ganesh Utsav: केरल में नदी के तट पर स्थापित है 10वीं शताब्दी का प्रसिद्ध गणेश मंदिर, बहुत रोचक है इसकी मान्यता

Ganesh Utsav 2021: दंतेवाड़ा की पहाड़ी पर स्थित है श्रीगणेश की ये 1 हजार साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा

Life Management के आयकॉन हैं श्रीगणेश, उनसे हम भी सीख सकते हैं सफल जीवन के मंत्र

Ganesh Utsav 2021: इंडोनेशिया में सुलगते ज्वालामुखी के मुहाने पर 700 सालों से स्थित है ये गणेश प्रतिमा

Ganesh Chaturthi: 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान हर दिन बन रहे हैं शुभ योग

Ganesh Utsav: तमिलनाडु के इस शहर में 273 फुट ऊंचे पर्वत पर है श्रीगणेश का ये मंदिर, विभीषण से जुड़ी है इसकी कथा

Ganesh Chaturthi: मिट्टी की गणेश प्रतिमा की पूजा से मिलते हैं शुभ फल, कितनी बड़ी होनी चाहिए मूर्ति, कैसे बनाएं?

Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Share this article
click me!