नए साल में यूपी में एंट्री करेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', साढ़े पांच दिन में राज्य के इन जिलों से गुजरने की तैयारी

Published : Dec 02, 2022, 04:45 PM IST
नए साल में यूपी में एंट्री करेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', साढ़े पांच दिन में राज्य के इन जिलों से गुजरने की तैयारी

सार

भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री अब उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द होने वाली है। ऐसा बताया जा रहा है कि नए साल की पहले हफ्ते में राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा यूपी में आयोजित होगी। राज्य के पांच जिलों से यह यात्रा निकाली जाएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब नए साल में भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में साढ़े पांच दिन रहेगी। यह यात्रा जनवरी से पहले सप्ताह में यूपी पहुंचने की उम्मीद वाली यात्रा अब हरियाणा में जाने से पहले गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर और सहारनपुर से गुजरेगी। पार्टी के पदाधिकारी का कहना है कि यात्रा में नए साल में यूपी में एंट्री करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर सकती है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कुछ प्रमुख किसानों को राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। 

प्रियंका गांधी भी रहेगी यात्रा में शामिल
पार्टी के पदाधिकारी का यह भी कहना है कि यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले हफ्तों में अपने भाई के साथ उत्तर प्रदेश में जा सकती हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार लगभग 10,000 राज्य यात्री यात्रा के यूपी चरण में भाग लेंगे। इससे पहले, भारत जोड़ो यात्रा बाहर जाने से पहले बुलंदशहर में दो दिन बिताने का कार्यक्रम था। उनका कहना यह भी है कि कांग्रेस नेता कुछ प्रमुख किसानों को राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। इससे पहले यूपी में राहुल गांधी की यात्रा का कार्यक्रम केवल दो दिनों के लिए था और हरियाणा में प्रवेश करने से पहले बुलंदशहर जाना था।

आने वाले दिनों में यात्रा को लेकर मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश के नेताओं का एक दल कन्याकुमारी से कश्मीर तक की लगभग 3,570 किलोमीटर की यात्रा पर राहुल गांधी के साथ जा रहा है। यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई थी। पार्टी के पदाधिकारी का कहना है कि ऐसा रूट प्लान किया जा रहा है कि हम यात्रा के लिए एक नया मार्ग तैयार करने और प्रस्तावित करने के लिए नियमित रूप से बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लिए मार्ग को मंजूरी मिल जाएगी। 

फिल्मी स्टाइल में आए बदमाशों ने 5 साल के बच्चे को किया अगवा, चेकिंग के बहाने रोकी स्कूल वैन, फिर खुला ये राज

बाग में चाचा ने 8 साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी, मासूम को जान से मरनी की दी धमकी, परिजन के सामने यूं खुला राज

संत कबीर नगर DM पर रिटायर्ड अधिकारी ने लगाया गंभीर आरोप, महिला अधिकारी के चक्कर में बेटी को दे रहे तलाक

कानपुर: SP विधायक इरफान परिवार के साथ पहुंचे कमिश्नर आवास, 20 दिन से फरार चल रहे नेता ने रोते हुए किया सरेंडर

सपा नेता आजम खान की और बढ़ी मुश्किलें, रामपुर उपचुनाव में दिए इस बयान पर दर्ज एक और FIR

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जौनपुर में हाईवे बनेगा तेजी से! किसानों के खाते में पहुंचे 195 करोड़
Republic Day 2026: हजरतगंज–चारबाग जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना फंसेंगे जाम में