मेरठ में महिला की बेड पर मिली लाश का चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी ने कहा- बेवफा थी सोनिया

Published : Dec 26, 2022, 03:24 PM ISTUpdated : Dec 26, 2022, 03:37 PM IST
मेरठ में महिला की बेड पर मिली लाश का चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी ने कहा- बेवफा थी सोनिया

सार

यूपी के जिले मेरठ में महिला की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला के प्रेमी ने ही उसका हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने पुलिस से कहा कि सोनिया बेवफा थी इसलिए मार डाला।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की है। इस मामले में पुलिस की जांच में जुटी है। किराए पर रही एक महिला का शनिवार की सुबह मकान के अंदर बेड पर शव पड़ा मिला था। खुलासा हुआ है कि शादी न करने के चलते प्रेमी ने सोनिया की हत्या की है। साथ ही पुलिस का कहना है कि महिला का पति गाजियाबाद में नौकरी करता है और दोनों के बीच विवाद हो रहा था। जिसकी वजह से महिला के दो बच्चे अपनी दादी के पास रहते हैं। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि शादी न करने के चलते प्रेमी ने सोनिया की हत्या की है।

दो साल से पति के साथ चल रहा था महिला का विवाद
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के दौराला थाना क्षेत्र की शिव पुरी कॉलोनी का है। यहां की निवासी महक सिंह के मकान में सोनिया (28) पत्नी विनेश किराए पर रहती थी। जमालपुर गांव निवासी सोनिया की शादी आठ साल पहले समसपुर फलावदा निवासी विनेश से हुई थी। दोनों में दो साल से विवाद चल रहा था लेकिन शनिवार की सुबह महक सिंह ने मकान के अंदर सोनिया का शव बेड पर पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। महिला का जीतपुर गांव के रहने वाले शिवा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। 

मुंह पर कपड़ा बांधकर कर दी थी प्रेमिका का हत्या
इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर दौराला रमाकांत पचौरी ने बताया कि महिला का शिवा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोनिया और शिवा की फोन की कॉल डिटेल्स निकाली तो मामला साफ हो गया। जिसमें पता चला कि हत्यारा शिवा ही है और इसके चलते दोनों में अनबन हो गई। शिवा ने बेवफाई देख सोनिया के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की रात भी उसकी लोकेशन उसके पास की आई है और फोन में रिकॉर्डिंग भी है। दोनों के बीच हर रोज बात होती थी। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उससे पूछताछ कर रही है।

यूक्रेन के नागरिक ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी, मरने से पहले स्थानीय लोगों से मोक्ष को लेकर बोली थी ये बात

नवविवाहिता को मिला जिंदगीभर का गम, आरोपियों ने ससुराल वालों को दिखाया अश्लील वीडियो फिर निकला ऐसा अंजाम

शराब के लिए बेटे ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बीचबचाव करने आई दादी को पोते ने दे दी दर्दनाक मौत

सेंटा की ड्रेंस नहीं पहनने पर युवक को नौकरी से निकाला बाहर, हिंदूवादी संगठन ने हंगामा करने के साथ की ये मांग

वाराणसी विश्वनाथ धाम जैसा दिखेगा काशी का रेलवे स्टेशन, करोड़ों खर्च होने के साथ जानिए कब तक होगा तैयार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम