असम विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल(RJD) भी अपनी किस्मत आजमाएगी। पार्टी असम में विपक्षी कांग्रेसनीत महागठबंधन में शामिल हुई है। राज्य विधानसभा के पहले चरण में RJD एक सीट पर अपनी किस्मत देखेगी। पार्टी ने असम की महत्वपूर्ण सीट तिनसुकिया से हीरा देवी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

गुवाहाटी, असम. यहां होने जा रहे विधनसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल(RJD) भी अपनी किस्मत आजमाएगी। पार्टी ने पहले चरण के लिए 27 मार्च को हो रहे चुनाव के लिए असम की महत्वपूर्ण सीट तिनसुकिया से हीरा देवी चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि RJD असम में विपक्षी कांग्रेसनीत महागठबंधन में शामिल हुई है। पहले चरण में कांग्रेस 47 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। RJD के शामिल होने के बाद महागठबंधन में अब 8 दल हो गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें
राजद की असम इकाई के अध्यक्ष शोनारुल शाह मुस्तफा ने बताया कि दूसरे और तीसरे चरण के लिए सीटों पर बंटवारे को अंतिम रूप देने कांग्रेस से बातचीत जारी है। पहले चरण में RJD के अलावा कांग्रेस के सहयोगी AIUDF, आंचलिक गण मोर्चा, CPI-ML एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा असम कांग्रेस नेतृत्व से RJD को चुनाव लड़ने के लिए सीट छोड़ने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद राजद को तिनसुकिया सीट मिली। RJD ने कहा कि पार्टी यहां से इसलिए चुनाव लड़ रही है, ताकि कांग्रेस के साथ रिश्ते मजबूत हो सकें।
इस बीच हीरा देवी चौधरी ने तिनसुकिया में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन जमा कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। यहां से भाजपा ने संजय किशन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानें कब हैं चुनाव

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।