Today Panchang: 11 मई, सोमवार को मंगल ग्रह के राशि बदलने से मेष राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। नवमी तिथि होने से इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करना शुभ रहेगा। जानें किस दिशा में यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 मई, सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। नवमी तिथि की देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस दिन देवी मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इस दिन मंगल मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मंगलवार को इंद्र, वैधृति, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 11 मई के पंचांग की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 11-17 May 2026: 7 दिन में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को मंगल मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और बुध पहले से मेष राशि में स्थित है, मीन के मेष राशि में आ जाने से मेष राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 May 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। यदि किसी वजह से यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 11 मई 2026 टाइमिंग

11 मई, सोमवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 29 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

11 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - May 11 1:46 AM
चन्द्रास्त - May 11 1:32 PM

11 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:51 से 07:29 तक
सुबह 09:07 से 10:45 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:01 से 03:39 तक
शाम 05:16 से 06:54 तक

11 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:45 AM – 12:23 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:39 PM
दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:41 PM, 03:25 PM – 04:18 PM
वर्ज्यम् - 08:13 AM – 09:52 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।