Today Panchang: 20 अप्रैल, सोमवार को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रात को महिलाएं चंद्रमा की पूजा भी करेंगी। देवी मातंगी की जयंती पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 07 बजकर 27 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवन श्रीगणेश के साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। सोमवार को सौभाग्य, शोभन, वर्धमान, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 20 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 20 To 26 April 2026: 7 दिन में होगा बड़ा उलटफेर! जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
20 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
सोमवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस हफ्ते करियर, पैसा और लव लाइफ में क्या होगा? टैरो कार्ड से जानें अपना भविष्य
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस उपाय से आप परेशानियों से बचे रहेंगे।
राहुकाल 20 अप्रैल 2026 टाइमिंग
20 अप्रैल, सोमवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान को भी यात्रा या शुभ काम न करें क्योंकि ये अशुभ समय होता है।
20 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Apr 20 7:59 AM
चन्द्रास्त - Apr 20 10:16 PM
20 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 06:05 से 07:40 तक
सुबह 09:15 से 10:50 तक
दोपहर 12:00 से 12:51 तक
दोपहर 02:00 से 03:35 तक
दोपहर 05:10 से 06:45 तक
20 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:50 AM – 12:25 PM
कुलिक - 2:00 PM – 3:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:41 PM और 03:23 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 06:57 PM – 08:23 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
