Today Panchang: 21 अप्रैल, मंगलवार को सूरदास जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनाएंगे। साथ ही 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सूरदास जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को शोभन, अतिगण्ड, राक्षस, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और चर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 21 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स
21 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Badrinath Mandir: बद्रीनाथ मंदिर में क्यों लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग, क्या है ये परंपरा?
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी यात्रा में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
राहुकाल 21 अप्रैल 2026 टाइमिंग
21 अप्रैल, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 35 मिनिट से शुरू होगा जो 05 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान को भी यात्रा या शुभ काम न करें क्योंकि ये अशुभ समय होता है।
21 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:46 PM
चन्द्रोदय - Apr 21 9:00 AM
चन्द्रास्त - Apr 21 11:22 PM
21 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 09:15 से 10:50 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:25 तक
दोपहर 12:00 से 12:50 तक
दोपहर 12:25 से 02:00 तक
दोपहर 03:35 से 05:10 तक
21 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:15 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:25 PM – 2:00 PM
दुर्मुहूर्त - 08:37 AM – 09:28 AM और 11:17 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् - 07:14 AM – 08:41 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
