- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा पैसा, नौकरी और प्रॉपर्टी
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा पैसा, नौकरी और प्रॉपर्टी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 सितंबर, गुरुवार को प्रजापति, सौम्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 शुभ एवं वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे।

17 सितंबर 2026 का राशिफल
17 September 2026 Ka Rashifal: 17 सितंबर, गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन संतान सप्तमी, दुर्वा सप्तमी और मुक्ताभरण सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सौर मंडल का राजा सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में बुध से युति पर होने पर बुधादित्य नाम राजयोग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
करियर को लेकर थोड़ा टेंशन रह सकता है। अपने सीक्रेट और किसी खास विद्या की जानकारी दूसरों से शेयर न करें। आपको अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बेवजह की बातों में समय खराब होगा। वर्क प्लेस पर डिसिप्लिन की कमी महसूस हो सकती है।
वृषभ राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। मुश्किल हालात में भी अपना धैर्य बनाए रखें। लोगों पर आपका अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ज्यादा टेंशन लेने से आपकी डेली रूटीन बिगड़ सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके अच्छे परफॉर्मेंस की चर्चा होगी। समाजसेवा के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टनर आपकी ज्यादा केयर करेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को फैमिली मैटर में दखल न देने दें। पेट में जलन जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।
सिंह राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। लव रिलेशन में अपनी लिमिट का ध्यान रखें। अपनी स्किल्स का सही इस्तेमाल करने में कुछ परेशानी आ सकती है। जरूरी न हो तो आज बड़े पैसों के लेन-देन से बचें। वर्क प्लेस पर काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अपनी नीतियों को लेकर हमेशा क्लियर रहें और बार-बार बदलाव न करें। आज वर्क प्लेस पर काम का प्रेशर कम रहेगा। अपनी टैलेंट को और निखारने के मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। युवा लव मैरिज की प्लानिंग कर सकते हैं।
तुला राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
रुकी हुई प्लानिंग को दोबारा शुरू करने के लिए मेहनत करेंगे। किसी फैमिली मेंबर की हेल्थ को लेकर टेंशन हो सकती है। वर्क प्लेस पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। गुस्से में आकर किसी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें। समय पर काम पूरा करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
वृश्चिक राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपको मेहनत पर ज्यादा फोकस करना होगा। अविवाहित लोगों को मैरिज के प्रपोजल मिल सकते हैं। पॉजिटिव लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपके सभी काम समय पर पूरे होते रहेंगे। अपने गोल को लेकर काफी इमोशनल हो सकते हैं।
धनु राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नए काम की रूपरेखा तैयार करेंगे। किसी करीबी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। ज्यादा सोचने से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। बच्चों की परेशानियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। पुराने कर्ज की वजह से टेंशन रहेगी। फैमिली और वर्क प्लेस में बड़े बदलाव करने से बचें।
मकर राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हायर एजुकेशन को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा प्रॉफिट मिल सकता है। आज मन में संतोष और खुशी रहेगी। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी इमेज खराब होने का खतरा हो।
कुंभ राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
रिश्तेदारों से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपसी रिश्तों में मिठास आएगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि बिजनेस में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।
मीन राशिफल 17 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
रिलेशनशिप से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहें। पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें। को-वर्कर्स के साथ अच्छे रिलेशन बनाए रखें। टेंशन लेने के बजाय शांत दिमाग से समस्याओं का हल निकालें। वर्क प्लेस पर आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।