- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 6 July 2026: शनि-चंद्रमा बनाएंगे विष योग, 4 राशि वालों के लिए खतरे की घंटी
Aaj Ka Rashifal 6 July 2026: शनि-चंद्रमा बनाएंगे विष योग, 4 राशि वालों के लिए खतरे की घंटी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 6 जुलाई, सोमवार को चंद्रमा के राशि बदलने से मीन राशि में विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। पढ़ें आज का राशिफल…

6 जुलाई 2026 का राशिफल
6 July 2026 Ka Rashifal: 6 जुलाई 2026 सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी भगवान रुद्रदेव हैं। इस दिन मूसल, गद, सौभाग्य और शोभन नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में शनि पहले से स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Birth Date Numerology: आसान नहीं होती इन डेट्स पर जन्मे लोगों की लाइफ, बुढ़ापे में मिलती है सक्सेस

मेष राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। दोपहर के बाद कुछ काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा। दिन ठीक-ठाक रहेगा।
वृषभ राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम करने का प्रयास करें। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन साझेदारी के कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सरकारी काम पूरे होंगे और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
कर्क राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें और बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। नए रिश्तों में जल्दबाजी न करें और परिवार की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह के विवादों से दूर रहें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के साथ पूजा-पाठ में भी मन लगेगा।
कन्या राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कारोबार में अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। कानूनी और तकनीकी नियमों का पालन जरूर करें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें और अपने फैसलों में स्पष्टता रखें। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। टीमवर्क से किए गए काम सफल होंगे। नई जानकारी और अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पूरे दिन उत्साह के साथ काम करेंगे।
वृश्चिक राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक शांति बनी रहेगी और दोस्तों की सलाह से बिजनेस में फायदा होगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
अचानक यात्रा करनी पड़े तो सावधानी रखें। सरकारी नियमों की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है। सर्वाइकल या पीठ दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। संतान सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। खर्च आय से अधिक रह सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। रिटेल कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। हल्का और पौष्टिक भोजन करें। कोई बड़ा निर्णय न लें।
कुंभ राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
काम की व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। कारोबार में नई डील होने की संभावना है। मैन्युफैक्चरिंग और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशिफल 6 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। किसी की बातों में आकर फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपका शांत और सहज स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।