Budh Gochar 2026: बुध बदलेगा 4 राशि वालों की किस्मत, 30 अप्रैल से शुरू होंगे अच्छे दिन
Budh Gochar April 2026: अप्रैल 2026 के अंतिम दिन यानी 30 तारीख को सौर मंडल का राजकुमार ग्रह बुध राशि परिवर्तन करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है यानी यूं कहें कि इनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

बुध राशिफल अप्रैल 2026
Budh Rashifal April 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी भी है। वर्तमान में बुध ग्रह मीन राशि में स्थित हैं। 30 अप्रैल को बुध मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए ये कौन-सी 4 राशियां हैं और बुध के राशि परिवर्तन से इनके जीवन पर क्या असर होगा…
मेष वालों को होगा धन लाभ
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों की बड़ा धन लाभ हो सकता है। इनका पैसा अगर कहीं अटका है तो वह भी वापस मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। अगर नौकरी में कोई टारगेट दिया है तो वह भी समय पर पूरा हो सकता है। अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इन्हें कोई ऐसी गुड न्यूज मिल सकती है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। संतान से संबंधित सुख मिलेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
तुला वालों की टेंशन कम होगी
इस राशि के लोग जो पिछले काफी समय से टेंशन में हैं उनका तनाव कम हो सकता है। इनके लिए हुए निर्णय सही साबित होंगे। ये परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे अटके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
कुंभ वालों की सेहत सुधरेगी
इस राशि के जिन लोगों की सेहत खराब है, उसमें सुधार आएगा। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अति उत्तम है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमें का फायदा इस समय मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।