Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। वैसे तो ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका असर जरूर दिखाई देगा।
Lunar Eclipse 2026 Effects: चंद्र ग्रहण का असर हर व्यक्ति के जीवन पर होता है, ऐसा ज्योतिषियों की मान्यता है। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को होने जा रहा है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो कईं देशों में देखा जाएगा। भारत में कहीं भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। राशियों पर इसका अच्छा-बुरा प्रभाव जरूर दिखाई देगा। कुछ लोगों को इस चंद्र ग्रहण से विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
किस पर होगा चंद्र ग्रहण का बुरा असर?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा के साथ राहु या केतु की युति है, उन्हें इस चंद्र ग्रहण से विशेष सावधान रखनी चाहिए। कुंडली में चंद्रमा के साथ राहु या केतु की युति ग्रहण योग बनाती है। जब भी चंद्र ग्रहण होता है तो इन राशि वालों पर इसका सबसे अधिक बुरा असर देखने को मिलता है। इस दौरान इनकी दिमागी हालत खराब हो सकती है और ये कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ, डिप्रेशन-धन हानि के साथ दुर्घटना का भय!
किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण?
28 अगस्त का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। इन लोगों पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। पैसों के नुकसान के योग बन सकते हैं और वाहन दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं। इस राशि में अभी राहु स्थित है और शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण भी चल रहा है। ये स्थिति इनके लिए परेशानी वाली रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र देगा पैसा ही पैसा, 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, नौकरी-बिजनेस में भी होगा फायदा
कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से?
1. चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए राहु-केतु के मंत्रों का जाप करें और इनसे जुड़ी चीजों का दान जरूरतमंदों को करें।
2. किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर राहु-केतु की शांति के लिए पूजा करवाएं।
3. नदी में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा प्रवाहित करें या किसी शिव मंदिर में तांबे का नाग चढ़ाएं।
4. अपने कुलदेवता की पूजा करें, इससे भी चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।
5. हनुमानजी की पूजा से भी ग्रहण का प्रभाव कम हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
