June 2026 Muhurat: जून 2026 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं?, गृह प्रवेश के लिए कौन-सी तारीखें शुभ हैं?, जून 2026 में वाहन खरीदने के शुभ दिन कौन-कौन से हैं?, संपत्ति खरीदने के लिए कौन-से मुहूर्त शुभ रहेंगे? 

June 2026 Vivah Grih Pravesh Shubh Muhurat: साल 2026 के छठे महीने मई में 15 तक ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा। इसके बाद सामान्य ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष महीने के अंत तक रहेगा। इस महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदी और संपत्ति खरीदी के आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आगे जानिए मई 2026 के शुभ मुहूर्तों की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Rudraksha Bracelet: Gen Z को भाया रुद्राक्ष ब्रेसलेट का फैशन, एंजाइटी दूर कर रखे मन को शांत, जानें 5 फायदे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जून 2026 विवाह मुहूर्त

जून 2026 में विवाह के सिर्फ 8 मुहूर्त हैं क्योंकि 15 तारीख तक ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा, जिसके कारण विवाह आदि शुभ कामों पर रोक लगी रहेगी। इस महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29

ये भी पढ़ें-
June 2026 Hindu Calendar: जून में कब है सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डिटेल

जून 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त

15 जून तक ज्येष्ठ का अधिक मास होने से इस महीने में गृह प्रवेश के लिए भी बहुत ही कम मुहूर्त रहेंगे। इस महीने में आप अगर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ 3 शुभ मुहूर्त हैं- 24, 26 और 27

जून 2026 संपत्ति खरीदी के मुहूर्त

संपत्ति खरीदी के लिए भी इस महीने में बहुत कम मुहूर्त हैं इसकी वजह भी अधिक मास ही है। 15 जून के बाद यानी अधिक मास समाप्त होने के बाद संपत्ति खरीदी के सिर्फ 4 मुहूर्त हैं, उनकी डेट्स इस प्रकार है- 18, 19, 25 और 26

जून 2026 वाहन खरीदी मुहूर्त

अगर आप जून में नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस पूरे महीने में इसके लिए सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी दिन आप वाहन खरीदी कर सकते हैं। ये शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 17, 22, 24 और 25

जून 2026 शुभ मुहूर्त

जून 2026 के अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त की डिटेल इस प्रकार है-
नामकरण- 10., 11, 15, 17, 24, 25
अन्नप्राशन- 5, 10, 17, 24
उपनयन- 17, 19, 24, 25
व्यापार प्रारंभ- 10, 17, 21, 22, 24, 27


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।