Kal Ka Rashifal In Hindi: 1 सितंबर 2026 मंगलवार को 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे और चंद्रमा की स्थिति में भी परिवर्तन होगा। इन सभी का प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ेगा।
1 September 2026 Ka Rashifal: 1 सितंबर, मंगलवार को गोगा पंचमी, रक्षा पंचमी और भाई भिन्ना का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अमृत, मूसल, वृद्धि, ध्रुव, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। मंगलवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑनलाइन काम से आपको फायदा मिल सकता है। किसी भी परेशानी में जल्दबाजी करने के बजाय समझदारी से काम लें। परिवार की खुशी के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। जरूरी काम पूरे होंगे।
वृषभ राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ बढ़ेगी। अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से बचें। कुछ लोग आपकी परेशानियों को नजरअंदाज कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें-
September 2026 Rashifal: सितंबर में ग्रहों की बदलेगी चाल, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर, किसका खुलेगा भाग्य?
मिथुन राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा। ऑफिस में अपने अच्छे व्यवहार से सभी का दिल जीत पाएंगे।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा
कर्क राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कारोबार में कुछ नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत और काम की लोग तारीफ करेंगे। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। धन कमाने के नए मौके भी मिल सकते हैं।
सिंह राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, आपके करीबी लोग आपके फैसलों को लेकर सवाल उठा सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करें और जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें।
कन्या राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी दोस्त की परेशानी आपको चिंता में डाल सकती है। अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। अपने विचार किसी दूसरे पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश न करें। किसी अनजाने डर की वजह से मन परेशान रहेगा।
तुला राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
बिजनेस में नए और क्रिएटिव आइडिया मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से राहत मिल सकती है। कारोबार में चल रही परेशानियां कम होंगी। एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे मौके मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में संतान से जुड़ा सुख मिलेगा और माहौल अच्छा रहेगा।
धनु राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस डील फाइनल करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। विद्यार्थी पढ़ाई और आगे की शिक्षा को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दिन की शुरुआत पॉजिटिव रहेगी। जल्द सफलता के चक्कर में किसी शॉर्टकट का सहारा न लें। जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।
मकर राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस का तनाव घर तक न लाएं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना ठीक नहीं है।
कुंभ राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
काम पर आपका फोकस बना रहेगा और अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम दोबारा शुरू होने से मन को राहत मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ सकती है, जिससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। समाज में नए लोगों से संपर्क बनेंगे और पुराने रिश्ते भी मजबूत होंगे।
मीन राशिफल 1 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज वर्क प्लेस पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता न करें। मनोरंजन और खान-पान में जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
