- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 10 August 2026: 4 शुभ-अशुभ योगों में बीतेगा दिन, 3 राशियों को होगा नुकसान-यात्रा पर जाने से बचें
Kal Ka Rashifal 10 August 2026: 4 शुभ-अशुभ योगों में बीतेगा दिन, 3 राशियों को होगा नुकसान-यात्रा पर जाने से बचें
Kal Ka Rashifal In Hindi: 10 अगस्त 2026 का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि इस दिन सावन का दूसरा सोमवार होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत भी किया जाएगा।

10 अगस्त 2026 का राशिफल
10 August 2026 Ka Rashifal: 10 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावण मास का दूसरा सोमवार रहेगा। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। सोमवार को होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। सावन में सोम प्रदोष का संयोग बहुत ही दुर्लभ है। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। वज्र, कालदण्ड, धूम्र और सिद्धि नाम के 4 योग इस दिन रहेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर बना रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज भविष्य से जुड़ी कोई खास योजना बना सकते हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी उलझनें दूर होंगी और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आने लगेंगे।
वृषभ राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज कामकाज का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। घर और ऑफिस दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में अड़चनें आ सकती हैं। बेवजह तनाव लेने से बचें।
मिथुन राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करेंगे। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। ऑफिस में अनुशासन बनाए रखने का लाभ मिलेगा। साझेदारी के कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना पसंद करेंगे।
कर्क राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
करीबी रिश्तेदार की चिंता मन में बनी रह सकती है। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: ग्रहण योग से सावधान, 5 राशि वालों को खतरा-नौकरी-बिजनेस पर भी होगा बुरा असर
सिंह राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। निवेश और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।
कन्या राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी पसंद के कामों में समय देने से संतुष्टि और लाभ दोनों मिलेंगे।
तुला राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
व्यापार में उम्मीद से बेहतर धन लाभ हो सकता है। मित्रों की मदद से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। छात्रों को उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूरी बनाए रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृश्चिक राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज किसी विवाद या बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी। यदि कोई गलती हो जाए तो उसे स्वीकार कर सुधारने की कोशिश करें। कुछ स्वार्थी लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
धनु राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट या नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। हर काम सोच-समझकर करें।
मकर राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। काफी समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है।
कुंभ राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
बिना वजह की यात्राओं से समय और धन दोनों की हानि हो सकती है। बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें, उनकी परेशानियां समझें। अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिलेंगे, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीरता से निर्णय लेने की जरूरत है।
मीन राशिफल 10 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
जल्दबाजी में काम करने से गलतियां होने की आशंका है। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन अपनों की सलाह आपके काम आएगी। जो लोग आपका भला चाहते हैं, उनकी बातों को नजरअंदाज न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।