Kal Ka Rashifal In Hindi: 12 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? इस दिन कौन-सा त्योहार मनाए जाएंगे और कौन-से व्रत किए जाएंगे? 12 जून को किस राशि के लोगों को नौकरी मिलने के चांस हैं और किसे बिजनेस में नुकसान होगा?
12 June 2026 Ka Rashifal: 12 जून 2026 शुक्रवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदोष व्रत होने से ये शुक्र प्रदोष कहलाएगा। शुक्रवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, वज्र, मुद्गर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन पांचों योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों के होंगे बुरे हाल-सेहत और संतान से रहेंगे परेशान

मेष राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज शारीरिक थकावट और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा, अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफल होंगी।
ये भी पढ़ें-
गाड़ी की डिक्की में भूलकर न रखें ये 5 चीजें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा पीछा
वृषभ राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
करियर या व्यापार में परिवर्तन की जल्दबाजी न करें। समय का इंतजार करना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
सेहत से जुड़े मामलों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में कुछ देरी या रुकावट आने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी। अनजान लोगों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें।
कर्क राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास के दम पर आप कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
परिवार में मेहमानों के आगमन से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में नए निवेश की योजना बन सकती है। रहस्यमयी विद्याओं की ओर रुझान रहेगा।
कन्या राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
परिवार के सदस्यों के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा। कुछ नियम-कायदों को लेकर असहज महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता रखने की जरूरत होगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
तुला राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिजनों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा। घर का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण रहेगा। मनोरंजन के लिए किसी फिल्म या पसंदीदा कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। स्थान परिवर्तन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। संतान सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
भोजन संबंधी लापरवाही के कारण पेट की समस्या हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।
मकर राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
प्रॉपर्टी और निर्माण से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में अपनापन और मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी वाले कार्यों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। अपनी निजी योजनाओं और गोपनीय बातों को हर किसी से साझा न करें।
कुंभ राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में सावधानी बरतें। घर में किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से परेशानी होगी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। ईमानदारी बनाए रखें, छोटी सी गलती आपकी इमेज खराब कर सकती है।
मीन राशिफल 12 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। दूसरों की बातों पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास न करें। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। नया व्यवसाय या बड़ा काम शुरू करने की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
