Kal Ka Rashifal In Hindi: 20 सितंबर, रविवार को 4 शुभ योग भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन श्रीचंद्र नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

20 September 2026 Ka Rashifal: 20 सितंबर, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सौभाग्य, शोभन, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा, सभी ग्रह अपने स्थान पर यथावत रहेंगे। आगे जानिए मेष से लेकर मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

फैमिली के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन पॉजिटिव है। बिना जरूरत ट्रैवल करने से बचें। अगर किसी से उधार लेने का विचार है तो पहले उसके बारे में पहले सोच-विचार कर लें।

वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े कामों में आज अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। ऑफिस में किसी कलीग के साथ बहस होने की वजह से आपका मूड खराब होगा। किसी बड़े फैसले से पहले दोस्तों की सलाह जरूर लें। नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें।

मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

नया व्हीकल खरीदने का विचार आपके मन में आएगा। बिजनेस में माहौल आपके फेवर में रहेगा। हेल्थ प्रॉब्लम से राहत मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान भी बन सकता है। किसी बुजुर्ग के अनुभव से आपको कोई जरूरी सीख मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले

कर्क राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

लंबे समय से अटका पैसा मिल सकता है। धर्म-कर्म में आपका इंटरेस्ट बढ़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे। सही डिसीजन लेने का कॉन्फिडेंस भी रहेगा। रिश्तों को लेकर आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। विरोधियों से संभलकर रहें।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga 2026: बुधादित्य योग से बढ़ेगी 4 राशियों की इनकम, प्रॉपर्टी से फायदा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील

सिंह राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

सरकारी जॉब करने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम या इंफेक्शन हो सकता है। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, किसी जरूरी काम में अचानक रुकावट आने से थोड़ी निराशा हो सकती है।

कन्या राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज अचानक खर्च बढ़ सकता है। वर्क प्लेस पर कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा। पैसों की कमी महसूस होने से कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। आज हर चीज आपकी उम्मीद के हिसाब से नहीं होगी। दोस्तों के साथ अनबन से बचना है तो अपने ईगो को कंट्रोल में रखें।

तुला राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है और वे अपना टार्गेट समय से पहले पूरा कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के लिए कोई गिफ्ट लेने का मन बन सकता है। बिजनेस से इनकम बढ़ने के योग हैं। अपनी बात रखने के तरीके से आप दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

समाज में आपके काम की तारीफ होगी। घर का माहौल थोड़ा अशांत रहेगा। कुछ लोग अपनी गलती का जिम्मेदार आपको बनाने की कोशिश करेंगे। किसी विवाद में फंसने से अच्छा है कि आप उससे दूर रहें। ससुराल पक्ष से मतभेद की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटेजी पर काम करेंगे। बिजनेस में ग्रोथ होने से खुशी मिलेगी। आज आप यह जानने के लिए उत्सुक रहेंगे कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। कई जरूरी काम बिना किसी की मदद के आपको खुद ही पूरे करने पड़ सकते हैं।

मकर राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

किसी फॉरेन कंपनी से जॉब ऑफर मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि बिजनेस की नई डील फाइनल करने से पहले उससे जुड़ी सभी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें। अपनी कैपेसिटी से ज्यादा जिम्मेदारी लेना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

कुंभ राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

साहित्य से जुड़े लोगों को पैसा मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियों से फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा। किसी परेशानी में फ्रेंड्स का पूरा सपोर्ट मिल सकता है। रिश्तों में किसी तरह की गलतफहमी न हो, इसके लिए ईमानदारी बनाए रखें। हेल्थ को लेकर सावधानी रहें।

मीन राशिफल 20 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

किसी नए काम में पैसा लगाने की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े एग्रीमेंट समय पर पूरे होने की संभावना है। फैमिली से जुड़ी किसी बात को लेकर आप इमोशनल हो सकते हैं। अपने साथ काम करने वाले एम्पलाइज के साथ अच्छा बिहेवियर रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।