Kal Ka Rashifal In Hindi: 22 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं यमराज हैं, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करनी चाहिए।

22 August 2026 Ka Rashifal: 22 अगस्त, शनिवार को विषकुंभ, मूसल और गद नाम के 3 अशुभ योग रहेंगे। एक ही दिन में 3 अशुभ योग होने से कईं राशियों पर इसका बुरा असर देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु की राशि में चंद्रमा के प्रवेश का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। अपनी कमाई का ध्यान रखते हुए ही खर्च करें। वर्क प्लेस पर कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। सेहत की बातों को नजरअंदाज न करें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और तालमेल भी अच्छा रहेगा। अपनी पसंद और शौक पर पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र देगा पैसा ही पैसा, 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, नौकरी-बिजनेस में भी होगा फायदा

मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। वर्क प्लेस पर किसी सहकर्मी के साथ बहस होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। विपरीत लिंग के लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ, डिप्रेशन-धन हानि के साथ दुर्घटना का भय!

कर्क राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

नई जॉब शुरू करने का अवसर मिलेगा। घर में परिवार वालों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। दिन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी रहेगी। किसी गलत काम में शामिल होने से बचें। अपने स्वार्थ को रिश्तों से ऊपर रखने पर लव लाइफ में तनाव पैदा हो सकता है।

सिंह राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में आज मुनाफा आपकी उम्मीद से कम रह सकता है। कानूनी मामले आपको परेशान कर सकते हैं। ज्यादा काम करने से कंधे और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों की वजह से आपके जरूरी काम प्रभावित होंगे। खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी रहेगा।

कन्या राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में फायदा होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गोल्स को लेकर लापरवाही न करें। काम करने के तरीके में नया बदलाव करने का विचार आएगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदे वाला रह सकता है।

तुला राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज का दिन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं बीतेगा। पैसों और फाइनेंस से जुड़े मामलों में तनाव बना रहेगा। जरूरी कामों के लिए दूसरों की मदद लेना पड़ेगा। जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य रखें। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होने की संभावना है। छोटी दूरी की ट्रैवल का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैसों की आवक भी बनी रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। आज शरीर में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत संगति आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह को गंभीरता से लें।

मकर राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

दोस्तों का सहयोग मिलने से कई काम आसान हो जाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों की सैलरी बढ़ने के संकेत हैं। वर्क प्लेस पर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। नौकरी में टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कुछ नया करने की इच्छा मन में होगी। फैमिली लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घूमने जाने की योजना बनेगी। खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। बिना जरूरत के कामों में समय लगाने से बचें, वरना दिन का काफी हिस्सा बेकार जा सकता है।

मीन राशिफल 22 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

वर्क प्लेस पर मेहनत के अनुसार अच्छे रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने से जुड़ी कोई पुरानी अड़चन दूर हो सकती है। जिन लोगों की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और शुभ रहने वाला है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।