March 2026 Muhurat: साल 2026 का तीसरा महीना मार्च बहुत ही खास रहेगा, क्योंकि इस महीने में कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे, कईं बड़े ग्रह राशि भी बदलेंगे। इस महीने में विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदी आदि के लिए कईं शुभ मुहूर्त भी रहेंगे। 

March 2026 Vivah Grih Pravesh Shubh Muhurat: साल 2026 का तीसरा महीना मार्च धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में हिंदू नववर्ष विक्रम संवंत 2083 की शुरूआत होगी। कईं प्रमुख त्योहार जैसे गुड़ी पड़वा और राम नवमी भी इसी महीने में मनाई जाएगी। इस महीने में खर मास भी रहेगा, जिसके चलते मांगलिक कामों के लिए बहुत कम मुहूर्त रहेंगे। लेकिन चैत्र नवरात्रि में कुछ शुभ कार्य फिर भी किए जा सकेंगे। आगे जानिए मार्च 2026 के विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदी के शुभ मुहूर्तों की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Kalsarp Yog: राहु-केतु ने बनाया कालसर्प योग, 3 राशि वालों रहें अलर्ट-आने वाला है बड़ा संकट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मार्च 2026 विवाह मुहूर्त

मार्च 2026 में विवाह के सिर्फ 8 मुहूर्त हैं क्योंकि 14 तारीख को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा जिससे खर मास शुरू जाएगा, जिसके कारण विवाहि आदि शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। इस महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11,12

ये भी पढ़ें-
Holi 2026 Lucky Rashiyan: 2 राजयोग में मनेगी होली, 4 राशि वालों को होगा डबल फायदा-लगेगी लॉटरी

मार्च 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त

इस महीने में गृह प्रवेश के लिए भी बहुत ही कम मुहूर्त रहेंगे, इसकी वजह भी खर मास है। इस महीने में आप अगर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए ये तारीखें बेस्ट रहेंगीं- 4, 5, 6, 9, 13, 14

मार्च 2026 संपत्ति खरीदी के मुहूर्त

संपत्ति खरीदी के शुभ मुहूर्त पर खर मास का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी खर मास में भी संपत्ति खरीदी की जा सकती है। इसके लिए शुभ मुहूर्त की डेट्स इस प्रकार है- 12, 13, 19, 20, 26, 27

मार्च 2026 वाहन खरीदी मुहूर्त

अगर आप मार्च में नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए इस महीने में पूरे 10 शुभ मुहूर्तों का योग बन रहा है। इनमें से किसी भी दिन आप अपना मनपसंद वाहन घर ला सकते हैं। ये डेट्स इस प्रकार हैं- 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 23, 25, 27

मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

मार्च 2026 के अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त की डिटेल इस प्रकार है-
नामकरण- 4, 5 ,16, 19, 25
अन्नप्राशन- 4, 5, 6, 20, 25
उपनयन- 27 और 29


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।