Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: 1 नवंबर, शनिवार को ध्रुव, व्याघात, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
1 November 2025 Ka Rashifal: 1 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वृषभ राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, लेन-देन में सावधानी रखें। मिथुन राशि वाले कों प्रेम में सफलता मिलेगी, पेट के रोग परेशान करेंगे। कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, इनकम अच्छी रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-कौन रहेगा अनलकी? जानें 12 राशियों का हाल
मेष राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। सेहत में काफी सुधार दिखाई देगा। घर में खुशी रहेगी एवं परिवार सहयोग प्रदान करेगा। पुराने दोस्तों से मिलना होगा एवं पार्टी आदि करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
ये भी पढ़ें-
Shani Margi 2025: शनि चलेगा सीधी चाल, 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा-खत्म होगा बुरा समय
वृषभ राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी। बिजनेस के लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतें।
मिथुन राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
कोई गलतफहमी भी आज दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में कोई नया पद प्राप्त कर सकते हैं। आज आप काफी साहसी, उत्साही और परिश्रमी होंगे। सेहत पर खर्चा बढ़ सकता है। पेट के रोग परेशान करेंगे।
कर्क राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी। कोई पार्टटाइम जॉब मिल सकता है। स्वयं को अतिरिक्त मेहनत के लिए तैयार रखें। कोई नया छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। संतान पर नजर रखें।
सिंह राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
कार्य स्थल पर माहौल तनाव वाला रहेगा। पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है। यात्रा में कठिनाई महसूस होगी। निराशा का भाव हावी रहेगा एवं दिक्कतें भी आएंगी। जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी।
कन्या राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों का नए लोगों से संपर्क होगा जो भविष्य में काम आएगा। खाने-पीने की चीजों को एंजाय करने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी में ज़िम्मेदारी का काम मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
तुला राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज व्यय यानी खर्च की अधिकता रहेगी। कर्मचारियों के साथ काम करने में परेशानी हो सकती है। करीबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। विरोध करने वाले शांत बने रहेंगे। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। हर फैसला सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इनकम पहले से अच्छी रहेगी।जमीन से संबंधित लाभ होगा एवं स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।
धनु राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। अगर पुरानी कोई बीमारी है तो परहेज पूरा रखें। किसी भी बात को बहस का मुद्दा ना बनने दें। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्ते में मधुरता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं जीवन साथी सहयोग प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नए वाहनादि की खरीदी हो सकती हैं। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों की आय में कमी हो सकती है। ऋण संबंधी मामलों में उलझनें हो सकती हैं। कर्ज लेने और देने से आपको बचना चाहिए। कीमती वस्तुओं की रक्षा करें। निवेश करने से भी बचें। यात्रा में कष्ट होगा। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है।
मीन राशिफल 1 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कोई बात छिपाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं या आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय अच्छी रहेगी। संतान से सुख मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
