Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: 11 दिसंबर, विषकुंभ, प्रीति, गद और मांतग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए 12 राशियों का हाल।
11 December 2025 Ka Rashifal: 11 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, बड़ी सफलता मिल सकती है। वृषभ वालों का अपमान हो सकता है, कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, धन लाभ के योग बनेंगे। कर्क राशि वाले समाजसेवा करेंगे, इन्हें गुड न्यूज भी मिलेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज मिल सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज कुछ लोग नाराज होकर आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरा कोई भी काम आज न करें। माता के साथ किसी बात पर अबोलापन रहेगा। बिजनेस में फायदे के कईं मौके आज आपको मिल सकते हैं। कोई भी निर्णल जल्दबाजी में भूलकर न लें।
मिथुन राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपको वर्क प्लेस पर पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहतर है। अच्छे लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। लोग आपके अच्छे कामों की प्रशंसा करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
घर में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। कोई अच्छी खबर सुनकर आपकी टेंशन दूर हो सकती है। समाजसेवा में आपकी विशेष रूचि रहेगी। दूसरों की मदद करके आपको खुशी होगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।
सिंह राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आपके अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी बातें सुनकर कोई भी आपके इम्प्रेस हो सकता है। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश यात्रा पर जाने में परेशानी हो सकती है।
कन्या राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
स्टूडेंटस कुछ नया सीखने की कोशिश आज कर सकते हैं। नाक-कान और गले से संबंधित रोग हो सकते हैं। नया काम शुरू करने से बचें नहीं तो बाद में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें।
तुला राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल आज मिलेगा। अपने रिश्तेदारों से मिलकर खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ के मौके भी आज मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
प्रेम विवाह को लेकर घर वालों की सहमति मिल सकती है। आप कोई पुरानी संपत्ति बेचने का विचार बना सकते हैं। किसी से भी कोई वादा न करें। कोई जरूरी काम अटकने से टेंशन बढ़ सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके दिमाग बिजनेस को लेकर नया आइडिया आ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। पिता से किसी बात पर बहस हो सकती है।
मकर राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
बच्चों के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। वर्क प्लेस पर कोई बड़ा परिवर्तन करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में किसी डील में बड़ी हानि हो सकती है। घर के कामों में व्यस्त अधिक रहेंगे।
कुंभ राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप मनोरंजन के कामों में काफी अधिक पैसा खर्च करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। आपके सभी काम आसानी से निपटते चले जाएंगे। किसी दूर स्थान की यात्रा के योग भी आज बन रहे हैं। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा।
मीन राशिफल 11 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप दिल की बजाए दिमाग से काम लें। बिजनेस में जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलने की उम्मीद है। कोई मंहगा उपहार आज मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
