Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: 13 अक्टूबर 2025 को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन परिघ, शिव,कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
13 October 2025 Ka Rashifal: 13 अक्टूबर, सोमवार को मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वृष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, धन लाभ के योग भी बनेंगे। मिथुन राशि वालों का काम बिगड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। कर्क राशि वाले गलतफहमी का शिकार हो सकते है,ये खान-पान पर नियंत्रण रखें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami 2025 Date: कब करें अहोई अष्टमी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल
मेष राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। नौकरी से जुड़ा कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट तरीका न अपनाएं, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, धनतेरस कब है?
वृषभ राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी लेकिन फिर भी तली-भुनी चीजें खाने से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।
मिथुन राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग जल्दबाजी में अपना काम बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात संभव है जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखने की कोशिश करें। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपकी कोई योजना सफल हो सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है, जिस वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। संतान पर नजर रखें।
कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
संतान से आज सुख मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। अटके काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ भी सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यर्थ के कामों पर ध्यान देने से बचें। किसी बात को लेकर आज आप ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन बहुत ही शुभ है।
धनु राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपकी किसी से हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। सेहत में सुधार हो सकता है। आपका खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही आप लोगों को प्रभावित करने में भी सफल रहेंगे।
मकर राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम हो सकता है। प्रमोशन के साथ ट्रांसफर के योग भी हैं। अविवाहितों के रिश्ते की बात बन सकती है। मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर मिल सकता है। दिन मिला-जुला रहेगा।
मीन राशिफल 13 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरी-कारोबार में परिवर्तन संभव है। भूमि, संपत्ति और वाहन खरीदी-बिक्री के कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
