Aaj Ka Rashifal 2 November 2025: 2 नवंबर, रविवार को चंद्रमा और शनि के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन व्याघात, हर्षण, चर, सुस्थिर, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

2 November 2025 Ka Rashifal: 2 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, संतान से सुख मिलेगा। वृषभ वाले वाहन सावधानी से चलाएं, इनका बजट बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वाले को रोजगार मिलेगा, बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। कर्क राशि वाले कुछ गड़बड़ कर सकते हैं, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं। भाइयों का भी साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस के लिए भी दिन बहुत शानदार है। पैसों की लेन-देन में दूसरों पर भरोसा बिल्कुल न करें। संतान से सुख मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-कौन रहेगा अनलकी? जानें 12 राशियों का हाल

वृषभ राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट या अन्य मामलों में कोई भी रिस्क न लें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। कोई महंगी वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

घर वालों के सहयोग से पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। आज आपकी दिनचर्या सहज और सरल रहेगी। बेरोजगार को रोजगार मिलने की संभावना है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कर्क राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कुछ गड़बड़ हो सकती है। कुछ मामलों को लेकर आफ डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद संभव है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशानी में उलझ सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पति-पत्नी में नोंक-झोंक हो सकती है।

तुला राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। काम-काज में की गई छोटी सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है। बिजनेस में नया इन्वेस्टमेंट न करें। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग आज डिप्रेशन में रहेंगे। इनका फालतू का खर्चा भी बढ़ सकता है। दिन सुस्ती भरा रहेगा और थकान भी महसूस हो सकती है। अपोजिट जेंडर से सावधान रहना होगा, नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कही-सुनी बातों पर यकीन न करें।

धनु राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ज्यादा आक्रामक होने से इनका काम बिगड़ भी सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस-नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन शुभ है। पहले किए गए निवेश का फायदा आज आपको मिलेगा। परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलने से खुशी होगी। दिन बहुत शुभ रहेगा।

कुंभ राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अनजान लोगों से सावधान रहें। नौकरी में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नहीं चाहते हुए भी आपको महत्वपूर्ण कामों में रिस्क लेनी पड़ सकती है। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। तला-गला खाने से बचना होगा।

मीन राशिफल 2 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। दोस्त और परिवार वालों की किसी मामले में मदद मिल सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह आज मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।