Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रीति, आयुष्मान, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

22 October 2025 Ka Rashifal: 22 अक्टूबर, बुधवार को मेष राशि वाले पैसों की तंगी से परेशान रहेंगे, ये अपनी सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, इनका प्रमोशन भी संभव है। मिथुन राशि वाले को अतिरिक्त आय होगी, स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले की लव लाइफ बेहतर रहेगी, नौकरी के टारगेट पूरे करेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा आज, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

मेष राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज पैसों की तंगी से परेशान रहेंगे। किसी की बात इनके दिल को चुभ सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं कही जा सकती। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2025: कब मनाएं भाई दूज, 22 या 23 अक्टूबर? जानें भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त

वृषभ राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इनके अटके हुए काम सहजता से पूरे हो जाएंगे। नौकरी में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी इन्हें मिल सकती है, जिससे भविष्य में इनका प्रमोशन भी संभव होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि वालों को आज अतिरिक्त इंकम हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग समय पर नौकर में दिए गए टारगेट पूरे नहीं कर पाएंगे, जिसके चलते अधिकारी इनसे नाराज हो सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। युवा नए प्रेम संबंधों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाने का प्रयास करें।

कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

तुला राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएगा। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। ये लोग रिस्क वाला कोई भी काम आज भूलकर न करें।

वृश्चिक राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। इनकम में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में किसी से कहासुनी हो सकती है। विवादों से दूर रहने में ही इन लोगों की भलाई है। महिलाएं व बुजुर्ग आज कमर दर्द से परेशान रहेंगे।

मकर राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्क वाला काम करने से भी बचें नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। संतान पर नजर रखें।

कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी। युवा प्रेम संबंधों में उलझकर अपना समय बर्बाद करेंगे। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। बिजनेस में नए सौदे होने के योग बन सकते हैं।

मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। 

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।