Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: 25 दिसंबर, गुरुवार को गुरुवार को वज्र, सिद्धि, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बनें रहेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

25 December 2025 Ka Rashifal: 25 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले रिस्क वाले काम न करें, धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। वृषभ राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, करियर में परेशानी होगी। मिथुन राशि वाले बड़ी डील करेंगे, नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कर्क राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, सेहत ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा करें या नहीं? बच्चे पर क्या होगा असर?

मेष राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय परेशानी दूर करने वाला रहेगा। रिस्क वाले काम करने से बचना होगा। सेहत में बिल्कुल न बरतें।

ये भी पढ़ें-
Navratri 2026 Dates: साल 2026 में कितनी नवरात्रि, ये कब-कब मनाई जाएगी? जानें सभी की डेट्स

वृषभ राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

करियर से जुड़े मामलों में परेशानी होगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस में कोई बड़ी डील आज हो सकती है। नौकरी में काम बहुत रहेगा लेकिन समय रहते पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के समय पहले से बेहतर रहेगा। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। वाहन सावधानी से चलाएं । रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा।

सिंह राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों का प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनका फायदा आगे जाकर आपको मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में राहत महसूस करेंगे। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। परिवार में कोई बड़ा क्लेश हो सकता है जो आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।

कन्या राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। नौकरी- बिजनेस की स्थिति डाउन रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने की स्थिति आपके साथ बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। रिस्क वाले काम न करें।

तुला राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। मेडिकल फील्ड के लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनर अपनी भावनाएं आप पर थोपने की कोशिश कर सकता है। किसी तीसरे के कारण ब्रेकअप की स्थिति भी बन सकती है। पुरानी बीमारियां परेशान करेंगी।

वृश्चिक राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप अपनी सेहत का खास रखें। लाइफ पार्टनर के प्रति आपका व्यवहार संयमित रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

धनु राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

गुप्त साधनों से आय की प्राप्ति संभव है। संतान पक्ष से खुशियों के समाचार सुनने को मिलेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। पुरानी बीमारियों से थोड़ी परेशानियां रह सकती हैं। आपको खानपान में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मकर राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों का नाम किसी विवाद में आ सकता है। संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में टारगेट पूरे न होने से बॉस नाराज रहेंगे। कोई बुरी खबर सुनकर मन बैचेन रहेगा। ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरी-बिजनेस के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। स्टूडेंट्स को अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सक्सेस मिलने के योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति से फायदा होगा। पार्टनर से कोई मनचाहा उपहार मिलेगा। बुजुर्ग घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल 25 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नए प्रेम संबंध भी इस राशि के लोगों के बन सकते हैं। अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय बहुत उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। विरोधी कोशिश करने के बाद भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।