Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: 28 नवंबर, शुक्रवार को शनि ग्रह वक्री से मार्गी होगा। शनि का परिवर्तन दुर्लभ घटनाओं में से एक है। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

28 November 2025 Ka Rashifal: 28 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले सोच-समझकर खरीदी करें, लव लाइफ ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा, युवाओं को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों का वर्चस्व बढ़ेगा, घर में कोई शुभ काम हो सकता है। कर्क राशि वाले नया काम शुरू न करें, पेट के रोग संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Astro Tips: घर पर झंडा लगाने से कैसे दूर होगी परेशानी? यहां जानें

मेष राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। क्रिएटिव कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। धर्म के प्रति अधिक रूझान होगा। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: 2025 में विवाह के 7 मुहूर्त बाकी, शुक्र अस्त होने से नहीं बजेगी शहनाई, नोट करें डेट

वृषभ राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशहाली और शांति पूर्ण वातावरण रहेग। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। बिजनेस-नौकरी में आपको सफलता मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपको बहुत काम आएगी। कोई बड़ी उपलब्धि आपका वर्चस्व बढ़ा सकती है।

कर्क राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

नया काम शुरू करने में कोई जल्दबाजी न करें। कोई जरूरी काम अटक सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है। गरिष्ठ भोजन करने से बचें नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। मन में निगेटिव विचार आ सकते है। स्टूडेंट्स लक्ष्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।

सिंह राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक सुख भी उत्तम रहेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित धन लाभ होने की संभावना है। विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी।

कन्या राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आपकी सेहत आज काफी अच्छी रहेगी। काम अधिक रहेगा लेकिन फिर भी परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घर के रेनोवेशन का ख्याल मन में आ सकता है। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी।

तुला राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं, जिससे इन्हें नुकसान होगा। किसी से विवाद होने की भी संभावना है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

धनु राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपको नौकरी और बिजनेस में काफी मेहनत करने की जरूरत है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि जागेगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मकर राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार वालों के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है जिससे आपका मन विचलित रहेगा। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। खर्च अधिक हो सकता है।

कुंभ राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध पहले और मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग भी हैं।

मीन राशिफल 28 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होगा। बेरोजगारों को घर वालों के ताने सुनने को मिलेंगे। वर्क प्लेस पर कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।