Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: 29 अक्टूबर 2025 को धृति, शूल, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

29 October 2025 Ka Rashifal: 29 अक्टूबर, बुधवार को इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, कोई गुड न्यूज मिलेगी। वृषभ राशि वाले दुश्मनों से परेशान रहेंगे, ये विवादों से बचकर रहें। मिथुन राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कर्क राशि वाले जोखिम भरा निर्णय न लें, प्रॉपर्टी से मामले सुलझ सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Geet Lyrics: भगवान विष्णु को जगाने के लिए कौन-सा गीत गाएं? यहां जानें लिरिक्स

मेष राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी, जिससे इन्हें खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। धन लाभ के योग भी आज बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए गर्व का विषय रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी, 30 या 31 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त

वृषभ राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। रिस्क वाला कोई भी काम न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।

मिथुन राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग कोई भी जोखिम भरा निर्णय न लें। नौकरी से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।

सिंह राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के बेरोजगारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, इस यात्रा में धन लाभ भी होगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी-बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। काम टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। धन हानि संभव है।

तुला राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान पर नजर रखें।

वृश्चिक राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग इनकम के दूसरे साधन तलाश कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाने में सफल रहेंगे। पुराने विवाद भी आज सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

धनु राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग कानूनी मामलों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है, अधिकारी परेशान करेंगे। पैसा उधार देने से बचें। निजी मामले सार्वजनिक होने से सम्मान में कमी आ सकती है।

कुंभ राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की मुश्किलें पहले से कम होंगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशिफल 29 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।