3 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Aaj Ka Rashifal 3 January 2026: 3 जनवरी, शनिवार को ब्रह्म, इंद्र, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। मिथुन राशि में गजकेसरी योग बनेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

Rashifal_3-January-2026
3 January 2026 Ka Rashifal: 3 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृषभ राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, अटके काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले के संबंध मजबूत होंगे, नौकरी के टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। कर्क राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, कर्ज के कारण परेशान रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Magh Mela 2026: कब से शुरू होगा माघ मेला, कितने स्नान होंगे? नोट करें डेट्स
मेष राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बना रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कोई गुड न्यूज आज मिल सकती है। युवा प्रेम विवाह करने में सफल रहेंगे। आप घर वालों के सामने अपने विचार रखेंगे जो सभी को बहुत पसंद भी आएंगे।
ये भी पढ़ें-
Hindu New Year: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, क्या है इसका नाम? जानें रोचक फैक्ट्स
वृषभ राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
किसी परिजन की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। आपको आपको नौकरी में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। क्रोध में आकर कोई गलत काम न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर आपकी क्षमता बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। अच्छे लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे, जिसका फायदा निकट भविष्य में मिलेगा। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। नौकरी में मिले टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज किसी खास दोस्त से कहासुनी हो सकती है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। अगर आप पर कोई कर्ज है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। परिवार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
सिंह राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में अच्छा-खास फायदा होने की उम्मीद है। मन में संतोष के भाव रहेंगे। गलती से भी ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी छवि खराब हो।
कन्या राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। इनके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। वर्क प्लेस पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
तुला राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
बिजनेस में संघर्ष की स्थिति बनेगी। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। मीडिया जगत के लोगों से बड़ पद मिल सकता है। व्यर्थ से विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
वृश्चिक राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग आज बहुत बिजी रहेंगे। करियर और शिक्षा को लेकर युवाओं के मन में शंका रहेगी। अपनी सीक्रेट बातें किसी से भी शेयर न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय बर्बाद होगा। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
धनु राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी योजनाओं से मिलने वाला लाभ रूक सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। किसी परिचित से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी।
मकर राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। निगेटिव लोगों से दूर रहने में भलाई है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। किसी पर भी क्रोध न करें। सुसराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपका समय सामाजिक कामों में बीतेगा। खान-पान को लेकर सतर्क रहें नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। दूसरों लोगों के मामलों में टांग न अड़ाएं। नौकरी-बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल 3 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। बहुत जरूरी न हो तो पैसों का लेन-देन करने से बचें। प्रेम संबंधों में आपका आचरण खराब हो सकता है जिससे परेशानी होगी। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।