Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: 7 अक्टूबर 2025 को वाल्मीकि जयंती रहेगी। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। ध्रुव, व्याघात, हर्षण, शुभ और अमृत नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?
7 October 2025 Ka Rashifal: 7 अक्टूबर, मंगलवार को मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। वृष राशि वाले का किसी से विवाद हो सकता है, इन्हें संतान की चिंता सताएगी। मिथुन राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे, नौकरी में पद मिल सकता है। कर्क राशि वाले बीमारी से परेशान रहेंगे, इन्हें संतान पर नजर रखनी होगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दौरान पीरियड्स आ जाए तो कैसे रखें व्रत?
मेष राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इल राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी किसी वजह से नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में की रुकावटें दूर होंगी। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Remedies: शादी में देरी हो रही है तो करवा चौथ पर करें ये आसान उपाय
वृषभ राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों का पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। सेहत में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकती है। प्रेम प्रसंग के कारण नए विवाद पैदा हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
मिथुन राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि वालों का खर्च अधिक होगा, जिससे इनके बजट में अंतर आ सकता है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
कर्क राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे, जिससे बाद में परेशानी होगी। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान पर नजर रखें।
सिंह राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपको किसी खास काम को करने के लिए दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। पार्टनर से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। सेहत में काफी सुधार होगा। नया वाहन भी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं।
कन्या राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने के भय है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ फल देने वाला है।
वृश्चिक राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग पार्टनरशिप के बिजनसे में नए सौदे करेंगे। घर में कोई शुभ काम जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। समाज और परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देने पड़ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बहुत शुभ है।
धनु राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें, इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।
मकर राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को पुराने संबंधों का फायदा मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। सोच-समझकर पैसा निवेश करें नहीं तो धन हानि संभव है। करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। छोटी-मोटी बात पर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है।
मीन राशिफल 7 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
पति-पत्नी में चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। बिजनेस में तरक्की होगी। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार को आपकी सेहत की चिंता सताएगी। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
