8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 8 January 2026: 8 जनवरी, गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही सौभाग्य, शोभन, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सबका असर राशियों पर भी होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

8 जनवरी 2026 का राशिफल
8 January 2026 Ka Rashifal: 8 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे, अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। वृषभ राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से विवाद संभव है। मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कोई गुड न्यूज भी मिलेगी। कर्क राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा, भविष्य की योजनाओं का काम करेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, दान, पूजा से जुड़ी हर बात
मेष राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द हो सकता है। दूसरों के भरोसे कोई काम न करें वरना पछताएंगे। लाइफ पार्टनर को कोई मंहगा उपहार दे सकते हैं जिससे प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या है साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट? नोट करें सूतक की टाइमिंग
वृषभ राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आप गलत भाषा यानी गाली-गलौच का उपयोग न करें नहीं तो विवाद संभव है। रिश्तेदारों से तनाव रहेगा। दूसरों की सहायता करने का मौका आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हगी। कोई खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कर्क राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके दिन की शुरूआत अच्छी होगी। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। परिवार की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहंगे। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग भी हैं।
सिंह राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि वाले आज बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे। अटके हुए कामों में गति आएगी। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
कन्या राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप किसी जरूरी काम में फंस सकते हैं, जिसमें समय और पैसा दोनो खर्च होंगे। पेट में जलन की समस्या हो सकती है इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। महिलाओं को अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखना होगा और वाहन भी सावधानी से चलाएं।
तुला राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको विवादित मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्च में कमी आएगी। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप सोशल मीडिया पर काफी समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार वालों से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इन लोगों को राजनीति में विशेष रूचि हो सकती है। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से चल रहा तनाव खत्म होगा। अपने मन के काम करने को मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और सेहत भी ठीक रहेगी।
धनु राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दोस्तों के साथ बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर बाद हो सकती है। शाम को पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बेनगा। पॉजिटिव लोगों से मुलाकात होगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा बात न करें नहीं तो परेशानी होगी।
मकर राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आपकी सलाह लोगों को समझ नहीं आएगी इसलिए बेहतर है आप चुप रहें। महिलाएं किचन में सावधानी से काम करें। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप तनाव में रहेंगे लेकिन इसके बाद में वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होने से आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान से सुख मिलेगा।
मीन राशिफल 8 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज इस राशि के स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपका दिन बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। आज आपको एक साथ कईं काम करने पड़ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।