Panchang 1 December 2023: 1 दिसंबर 2023, दिन शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक और पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:15 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है, इनमें से चंद्रमा भी एक है। ये ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है। कहते हैं कि इसका असर मन पर सबसे अधिक होता है। इसकी गति के कारण ही मन में बहुत तेजी से विचार आते और जाते रहते हैं। 1 दिसंबर को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 December 2023)
1 दिसंबर 2023, दिन शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03.30 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03.30 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक और पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:15 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

1 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 01 9:12 PM
चन्द्रास्त - Dec 02 11:08 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM – 12:37 PM
अमृत काल - 02:06 PM – 03:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:19 AM – 06:07 AM

1 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:56 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:15 AM – 9:35 AM
दुर्मुहूर्त - 09:03 AM – 09:46 AM और 12:37 PM – 01:19 PM
वर्ज्यम् - 01:25 AM – 03:10 AM


ये भी पढ़ें-

December 2023 Festival List: कालभैरव अष्टमी 5 दिसंबर को, 16 से शुरू होगा खर मास, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट्स


December Monthly Horoscope 2023: इस महीने किसे मिलेगा जॉब का ऑफर-कौन इन्वेस्टमेंट करने से बचें? जानें मासिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।