Aaj ka Panchang 11 January 2024: 11 जनवरी, गुरुवार को प्रजापति, सौम्य व्याघात और हर्षण नाम के 4 योग दिनभर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:54 से 03:14 तक रहेगा। रात को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं, इनमें से अमावस्या भी एक है। कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन ये तिथि आती है। इस तिथि के देवता पितृदेव हैं। इसलिए अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा, तर्पण, श्राद्ध आदि करने की परंपरा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 Januray 2024)
11 जनवरी 2024, दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या दिन भर रहेगी। गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 05.40 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात भर रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:54 से 03:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की रात चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

11 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Jan 11 7:03 AM
चन्द्रास्त - Jan 11 5:48 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 01:15 PM – 02:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM

11 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:14 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:54 AM – 11:14 AM
दुर्मुहूर्त - 10:47 AM – 11:30 AM और 03:03 PM – 03:46 PM
वर्ज्यम् - 12:52 AM – 02:18 AM


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में जलेगा अखंड दीपक, जानें इससे जुड़ी खास बातें?


Ram Mandir Ayodhya: कौन कहलाते हैं ‘कारसेवक’, क्या है इस शब्द का अर्थ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।