15 दिसंबर, शुक्रवार वर्धमान, कालदण्ड, वृद्धि और ध्रुव नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:02 से दोपहर 12:21 तक रहेगा। शुक्रवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इनमें से सबसे ज्यादा तेजी से ग्रह राशि बदलता है वो है चंद्रमा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। 15 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 December 2023)
15 दिसंबर 2023, दिन शुक्रवार को अगहन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 08.10 तक रहेगी, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:02 से दोपहर 12:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

15 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 15 9:19 AM
चन्द्रास्त - Dec 15 8:08 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:42 PM
अमृत काल - 12:29 AM – 01:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:28 AM – 06:16 AM

15 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:00 PM – 4:20 PM
कुलिक - 8:23 AM – 9:42 AM
दुर्मुहूर्त - 09:11 AM – 09:53 AM और 12:42 PM – 01:25 PM
वर्ज्यम् - 10:06 AM – 11:35 AM


ये भी पढ़ें-

16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान?


Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।