15 मार्च, शुक्रवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र और रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 से दोपहर 12:35 तक रहेगा। 

पुरातन समय में हर घर में पंचांग होना बहुत जरूरी होता था, क्योंकि उस समय हर काम शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते थे। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 March 2024)
15 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। शुक्रवार को कृत्तिका नक्षत्र शाम 04.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 से दोपहर 12:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

15 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 15 10:01 AM
चन्द्रास्त - Mar 16 12:03 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 01:48 PM – 03:21 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:02 AM – 05:50 AM

15 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:33 PM – 5:03 PM
कुलिक - 8:08 AM – 9:37 AM
दुर्मुहूर्त - 09:01 AM – 09:49 AM और 12:59 PM – 01:46 PM

ये भी पढ़ें-

Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Chandra Grahan 2024 Date: कब होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखाई देगा? जानें सूतक की टाइमिंग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।